{"_id":"68cdae864fbac570b80fd859","slug":"the-sacks-along-the-bhiwani-ghaggar-drain-were-removed-leaving-300-acres-of-farmland-submerged-bhiwani-news-c-21-hsr1034-713847-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: भिवानी-घग्गर ड्रेन के किनारे लगे कट्टे हटाए, 300 एकड़ खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: भिवानी-घग्गर ड्रेन के किनारे लगे कट्टे हटाए, 300 एकड़ खेत जलमग्न
Sat, 20 Sep 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा (भिवानी)। रामूपुरा बीरन रोड स्थित भिवानी-घग्गर ड्रेन पर वीरवार रात को शरारती लोगों ने मरम्मत के लिए रखे मिट्टी के कट्टे किनारे से निकालकर ड्रेन में फेंक दिए। इससे ड्रेन का बांध टूट गया और पानी चारों तरफ फैल गया। इसके कारण बलियाली, रामूपुरा, दांग और आसपास के गांवों के लगभग 300 एकड़ खेत जलमग्न हो गए, जिसमें खड़ी धान, बाजरा, कपास और चारे की फसल पूरी तरह डूब गई।
स्थानीय किसानों को शुक्रवार सुबह खेतों का हाल देखकर स्थिति का पता चला। किसानों ने बताया कि फसल पकने के कगार पर थी, ऐसे में यह नुकसान उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेरने जैसा है।
घटना की जानकारी मिलते ही रामूपुरा सरपंच मुकेश शर्मा, पंच प्रतिनिधि पवन जिंदल और अजीत पंच सहित अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और तत्काल पुलिस व सिंचाई विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और विभागीय टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने टूटे हुए हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी और ड्रेन में बह रहे पानी को नियंत्रित करने का प्रयास किया। देर रात तक विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी रही।