फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The roads of the city which became rotten became trouble for the people

खस्ताहाल हुई शहर की सड़कें बनी लोगों के लिए मुसीबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The roads of the city which became rotten became trouble for the people
सेक्टर-13 की टूटी सड़क में बने गड्ढे के पास से गुजरते राहगीर। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। एक ओर जहां प्रशासन और सरकार की ओर से विकास के लंबे चौड़े दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर शहर की सड़कों पर नजर डाली जाए तो यहां की खस्ताहाल सड़कें कुछ और ही बया कर रही हैं। शहर के चौक-चौराहों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिसके कारण दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। दिनोद गेट पर बने चौक पर तो आठ से 10 फुट तक रोड टूटा पड़ा है। लगातार जर्जर हो रही सड़क मार्गों की हालत ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सेक्टर 13 व 23 की सड़कों हालत भी खस्ता है। इसके अलावा बासिया भवन से कोर्ट परिसर की ओर जाने वाली सड़क पर तो आठ से 10 फुट तक चौड़े गड्ढे हादसों का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन

--------
शहर में इन सड़कों की हालत खस्ता:
बासिया भवन से हुडा पार्क तक सड़क पूरी तरह टूट चुकी हैं। हुडा पार्क से कोर्ट परिसर होते हुए चिड़ियाघर तक का रोड फोरलेन है, जो पूरी तरह टूट चुका है। हुडा पार्क के सामने बना पार्किंग रोड भी टूट चुका है और रोड़ियां उखड़ी हुई हैं। कोर्ट परिसर से एलआईसी ऑफिस की तरफ जाने वाले रोड पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं और हल्की बरसात में ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है। अनाज मंडी के चार नंबर गेट से काठ मंडी तक रोड पूरी तरह टूट चुका है, इस पर केवल रोड़े ही रोड़े दिखाई देते हैं। सेक्टर 13 और 23 की अधिकतर सड़कों पर रोड़िया निकलती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सेक्टर की सड़कों की हालत खस्ता है। टूटी सड़कों का मुद्दा कष्ट निवारण समिति की बैठक में भी प्रमुखता के साथ उठाया गया था मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। विभाग के अधिकारियों से भी बार-बार संपर्क कर उन्हें समस्या से अवगत करवा चुके है, लेकिन वे भी सिर्फ आश्वासन दे रहे है।
- रामकिशन शर्मा, प्रधान, द भिवानी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन।
-------
मैंने एक दिन पहले ही भिवानी का कार्यभार संभाला है। टूटी सड़कों का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इस बारे में बातचीत की जाएगी।
- राहुल पूनिया, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed