फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The road at Hanuman Gate Chowk was sinking due to old blocked drains and pipeline leakage.

Bhiwani News: पुराने ठप नाले और पाइप लाइन लीकेज से धंस रही थी हनुमान गेट चौक की सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The road at Hanuman Gate Chowk was sinking due to old blocked drains and pipeline leakage.
हनुमान गेट पर धंसी सड़क को ठीक करते जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। 
भिवानी। हनुमान गेट चौक क्षेत्र में बार-बार सड़क धंसने के मामले में मुख्य कारण पुराने ठप पड़े नाले से निकलता पानी और पेयजल पाइपलाइन के जॉइंट में मामूली लीकेज पाया गया है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान में जुटी हुई है और जल्द स्थायी समाधान का दावा किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, हनुमान गेट चौक पर सड़क बार-बार धंस रही थी, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामला डीसी साहिल गुप्ता के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को समस्या दूर करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता कपिल देव ने बताया कि जांच के दौरान कुछ पेयजल पाइप के जॉइंट में लीकेज मिली जिसे तुरंत ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लीकेज ठीक करने के बाद भी मौके पर पानी जमा होता दिखाई दिया। इस पर जब खोदाई करवाई गई तो पता चला कि वहां एक पुराना ठप पड़ा नाला है जिससे पानी रिसकर सड़क के नीचे जा रहा था। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी समस्या को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगे हुए हैं और शीघ्र ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed