{"_id":"656cd6b877a0aeebc90025c3","slug":"the-residents-of-manan-pana-area-got-angry-over-the-negligence-of-the-contractor-and-demonstrated-their-anger-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-9626-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ठेकेदार की लापरवाही पर फूटा मानान पाना क्षेत्र वासियों का गुस्सा, किया रोष-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ठेकेदार की लापरवाही पर फूटा मानान पाना क्षेत्र वासियों का गुस्सा, किया रोष-प्रदर्शन
Mon, 04 Dec 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
भिवानी मेँ मानान पाना में सीवर मैनहोल लीक होने से धंसी सड़क पर नारेबाजी कर रोष जताते वार्डवासी।
भिवानी। शहर के मानान पाना क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सीवरमैन होल की लीकेज की वजह से आसपास की सड़क धंस गई। इसी को लेकर रविवार को मानान पाना क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष-प्रदर्शन किया। वहीं वार्ड के पार्षद गोविंदराम बिल्लू बादशाह ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और ठेकदार पर निम्न गुणवत्ता की सामग्री लगा कार्य में लीपापोती के आरोप लगाए हैं। वहीं क्षतिग्रस्त मैनहोल व ठप सीवर समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
मानान पाना क्षेत्र के लोगों के साथ रोष प्रदर्शन करते हुए पार्षद गोविंदराम बिल्लू बादशाह, पूर्व वाइस चेयरमैन राजकुमार तंवर ने कहा कि करीब ढाई माह पहले ही जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने क्षतिग्रस्त मैनहोल की मरम्मत कराई थी। उस समय ठेकेदार को क्षेत्र के लोगों ने ठीक से कार्य कराने की हिदायतें दी थी। लेकिन ठेकेदार ने मनमानी करते हुए सीवर मैनहोल की लीपाई तक नहीं की और इसमें लीकेज छोड़ दी। ठप सीवर रहने की वजह से सीवर का गंदा पानी आसपास की सड़क को भी अब ले बैठा। सीवर लीक के कारण सीवर मैनहोल के आसपास का काफी हिस्सा धंस चुका है। जिसकी वजह से मुख्य सड़क के बीच खाई बन गई है। जिससे हादसों का अंदेशा भी बना हुआ है। क्षेत्र वासियों का आरोप है कि ठेकेदार की लापरवाही से सरकार को चूना लगा है। अब फिर से सीवर मैनहोल ढाई माह पहले से भी खराब स्थिति में पहुंच गया है। सीवर मैनहोल की रिपेयरिंग के साथ अब सड़क को भी दुरुस्त कराने पर फिर से विभाग को बजट खर्च करना पड़ेगा। जबकि इलाके के लोग ठप सीवर की समस्या काफी अर्से से झेल रहे हैं। पार्षद और इलाके के लोगों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
वर्सन::::
मानान पाना क्षेत्र में सीवर मैनहोल के समीप लीकेज के कारण समस्या बनी है। जिसके समाधान के लिए काम शुरू किया गया है। सीवर मैनहोल के अंदर और बाहर प्लास्टर कराया जाएगा। जिसके बाद इससे पूरी तरह से दुरुस्त कराकर ही चालू कराया जाएगा।
-सूरज प्रकाश जैन एसडीओ शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।