फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The rain exposed the departments

Bhiwani News: बारिश ने विभागों की खोली पोल

Fri, 27 Dec 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
The rain exposed the departments
सड़क पर जमा बारिश का पानी दिखाते रामकिशन शर्मा।
बवानीखेड़ा। कस्बे में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश ने विभागों के दावों की पोल खोलकर रख दी। ढाणी यादव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला के सामने गली में बारिश का पानी जमा होने व सीवरेज व नालियों की व्यवस्था में सुधार न होने पर बच्चों को जूते-चप्पलों सहित बैग कंधों पर लादकर पानी में से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं कुछ बच्चों की तबीयत खराब होने के चलते स्कूल की दीवार फांदकर घर को जाना पड़ा। नगर पालिका सफाई दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा हुआ है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ढाणी स्थित वार्ड 13, 14, 15 में बालवाटिका से पांचवीं कक्षा के बच्चों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला स्थापित की गई है। इसमें सैकड़ों बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। शुक्रवार की बारिश आने से विद्यालय के सामने स्थित गली में बारिश का पानी जमा हो गया और बच्चों व शिक्षकों भी इस पानी को देखकर दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डवासियों ने भी प्रशासन के सिर पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से उनके वार्ड की कोई सुध नहीं ली जाती। कई-कई दिनों बार सफाई कर्मचारियों के दर्शन होते हैं। शिक्षकों सहित अभिभावकों ने भी प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की बात कही।


जरा सी बारिश ने धोए सरकार व अधिकारियों के जनहितैषी दावे : रामकिशन शर्मा
भिवानी। सेक्टर 13 में बरसाती पानी की निकासी सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को दि भिवानी रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक प्रधान रामकिशन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान सेक्टरवासियों ने बरसाती पानी की निकासी, बदहाल सड़क को दुरुस्त करवाए जाने, सीवरेज व्यवस्था ठीक करवाए जाने, अधूरा पड़ा जिम खाना पूरा करवाए जाने की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव व कष्ट निवारण समिति के चेयरमैन महिपाल ढांडा के नाम पत्र लिखा।
एसोसिएशन प्रधान रामकिशन शर्मा ने कहा कि जरा सी बारिश ने सरकार व अधिकारियों के जनहितैषी दावे धो दिए। कुछ माह पहले पूर्व मंत्री जेपी दलाल व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक ने अन्य अधिकारियों को साथ लेकर सेक्टर-13 का निरीक्षण किया था। उसके बाद सेक्टरवासियों में कुछ उम्मीद जगी थी, लेकिन शुक्रवार को हुई बारिश ने सेक्टरवासियों की उम्मीद भी धो डाली।




उन्होंने बताया कि यहां पर जरा सी बारिश से ही गलियों में पानी भर जाता है, जिसके चलते राहगीरों को भारी समस्याओं का सामना का सामना करना पड़ता है। इस अवसर पर डाॅ. फूल सिंह धनाना, डाॅ. सतबीर कौशिक, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा, कृपाराम एसडीओ बडाला, पूर्व प्राचार्य कमल नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed