फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The prince's mare ran the fastest

Bhiwani News: राजकुमार की घोड़ी सबसे तेज दौड़ी

Tue, 18 Mar 2025 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
The prince's mare ran the fastest
जूई में आयोजित कुश्ती दंगल में विजेता को सम्मानित करते कमेटी के सदस्य। 
जूई। गांव भानगढ़ में बाबा ब्रह्मनाथ का मेला व भंडारा सोमवार को आयोजित किया। इस मौके पर कुश्ती दंगल व घोड़ियों की दौड़ का आयोजन किया। घोड़ियों की दौड़ में पहले इनाम के लिए राजकुमार की घोड़ी सबसे तेज दौड़ी और उन्हें 11 हजार रुपये का पहला इनाम मिला।
विज्ञापन

दूसरे इनाम के लिए ढाणी टोडा की घोड़ी समर सिंह को 5,100 रुपये का इनाम मिला। कुश्ती दंगल में आशीष गोदड़ी ने कृष्णा तोशाम को हराकर 31 हजार रुपये का इनाम जीता। दूसरे इनाम के लिए रोहित और हिमांशु के बीच मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

महिलाओं की कुश्ती में पहले इनाम के लिए नेहा बलाली ने सुमित सोनीपत को हराकर 11 हजार रुपये का इनाम जीता। इस अवसर पर सरजीत बीडीसी, सरपंच कुलदीप, प्रमुख समाजसेवी सेठ अंतराम, साधुराम नंबरदार, सुरेंद्र यादव, अजीत सिंह, महिपाल यादव, बजरंग शर्मा, संदीप शर्मा, रोहतास शर्मा, बिट्टू तवर, विनोद पहलवान, सोनी पहलवान, नवाब पहलवान और सोनू पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed