{"_id":"6678aa81be1295f7380f4a56","slug":"the-people-of-tosham-will-not-tolerate-an-outsider-candidate-from-congress-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-119112-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोशाम की जनता कांग्रेस के बाहरी उम्मीदवार को बर्दाश्त नहीं करेगी : रमेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोशाम की जनता कांग्रेस के बाहरी उम्मीदवार को बर्दाश्त नहीं करेगी : रमेश
विज्ञापन
तोशाम। किसान नेता और टमाटर उत्पादक रमेश टमाटर वाले ने कहा कि तोशाम में बदलाव की जरूरत है। तोशाम विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कई बार धोखा खाया है। अब समय आ गया है कि इस हलके का प्रतिनिधित्व क्षेत्र का व्यक्ति ही करे।
जाट धर्मशाला तोशाम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और लोगों को उन्होंने संबोधित किया। पंचायत में 14 जुलाई को सर्वजातीय महापंचायत बुलाने का निर्णय सर्वसम्मति से हुआ। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए किसान नेता सूरत सिंह पहलवान और रमेश टमाटरवाले ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने लगातार 10 साल से किसान, मजदूर, नौजवान, व्यापारी, कर्मचारी, महिलाओं की रक्षा के साथ अन्याय किया है।
पंचायत में सभी वक्ताओं ने एक सुर में विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को हराने का संकल्प लिया। पंचायत में सर्वसमिति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कांग्रेस हाईकमान को पत्र भेजकर मुलाकात भी की जाएगी। इस दौरान अनुरोध किया जाएगा कि किसान, मजदूर, कर्मचारी, महिलाओं की लड़ाई लड़ने वाले तोशाम हलके के ही दावेदार को उम्मीदवार बनाया जाए। किसी बाहरी उम्मीदवार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
पंचायत में फैसला हुआ कि 14 जुलाई को तोशाम हलके में सर्वजातीय महापंचायत का आयोजन कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर कमल प्रधान, किसान नेता मेवा सिंह आर्य, कर्मचारी नेता राजपाल चाहर, डॉ. सीताराम सिंगल, जयपाल तंवर, राव बलबीर सिंह, साहिल श्योराण, मुकेश धानक, बालकिशन गोयल, मामन राम वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।