फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The outbreak of gall moth has increased the concern of guar producing farmers: Dr. Saini

गाल-कीट के प्रकोप ने ग्वार उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ाई : डाॅ. सैनी

Tue, 10 Sep 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
The outbreak of gall moth has increased the concern of guar producing farmers: Dr. Saini
 गांव लाडियावाली में आयोजित कृषि शिविर में किसानों को संबोधित करते डाॅ. आरके सैनी। 
भिवानी। गाल-कीट के प्रकोप ने ग्वार उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी गई। इस कीट के कारण ग्वार में फलियों की जगह गांठे अथवा मणिए बन जाते हैं, जिससे काफी नुकसान होता है। गाल-कीट एक भिरड़-ततैया जाति का कीट है, जो फूल बनने के समय ही उसमें अपने अंडे दे देता है। परिणाम स्वरूप फलियों का विकास रूक जाता है।
विज्ञापन

उक्त विचार चौ. चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त डाॅ. आरके सैनी ने व्यक्त किए। वे खंड कैरू के गांव लाडियावाली में आयोजित कृषि शिविर में किसानों को संबोधित कर रहे थे। शिविर का आयोजन कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा हिंदुस्तान गम एंड केमिकल्स भिवानी ने किया।
विज्ञापन

इस कीट की रोकथाम के लिए डॉ. सैनी ने प्रति एकड़ 150 लीटर पानी में 200 मिली रोगोर 30 प्रतिशत तथा 100 मिली इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत मिलाकर स्प्रे करने की सलाह दी। आवश्यकता पड़ने पर 15 दिन बाद इन्हीं दवाओं का स्प्रे दोहराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी डाॅ. देवेंद्र कुमार ने किसानों को नरमा कपास का भरपूर उत्पादन लेने के लिए जरूरी सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि नरमा के कीटों की दीर्घकालीन रोकथाम के लिए स्प्रे में नीम की दवा अवश्य मिलाएं। शिविर में किसानों को नरमा व ग्वार पर साहित्य कैलेंडर वितरित किए गए। इस अवसर पर 50 से अधिक किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed