फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The online website of the Electricity Corporation has been down for two days, causing problems for consumers in paying their bills.

Bhiwani News: दो दिन से बिजली निगम की ऑनलाइन वेबसाइट ठप, बिल भरने में उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The online website of the Electricity Corporation has been down for two days, causing problems for consumers in paying their bills.
ढिगावा मंडी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ऑनलाइन वेबसाइट पिछले दो दिनों से ठप पड़ी है जिससे उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता राजकुमार, वीरेंद्र, विक्की, जयराम, सुरेश और संजय ने बताया कि वे ऑनलाइन बिल भरने के लिए सीएससी पर जा रहे हैं लेकिन वेबसाइट बंद होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान जयराम ने बताया कि इस समय सरसों और गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर है और दो दिन से मौसम साफ होने के चलते किसान जल्द कटाई पूरी करना चाहते हैं। ऐसे में काम छोड़कर जब बिल भरने जाते हैं तो वेबसाइट ठप होने की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ यह चिंता भी बनी हुई है कि यदि बिल भरने की अंतिम तिथि निकल गई तो जुर्माना देना पड़ सकता है। अब यह देखना होगा कि विभाग अतिरिक्त समय देगा या उपभोक्ताओं को अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ नारायण प्रकाश ने बताया कि बिल भरने आए उपभोक्ताओं से बिल लेकर उन्हें रसीद दी जा रही है। उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और वेबसाइट चालू होते ही बिल जमा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed