फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The old city will get full pressure water supply from tomorrow.

Bhiwani News: कल से मिलेगी पुराने शहर को पूरे दबाव से पानी की आपूर्ति

Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 14 Jan 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
The old city will get full pressure water supply from tomorrow.
भिवानी। शहर के सरकुलर रोड जोगीवाला मंदिर के समीप एसिड की वजह से खराब हुई दादरी बूस्टर की मुख्य पेयजल लाइन को रविवार को बदला जाएगा। इस दौरान सोमवार से पुराने शहर को पूरे दबाव के साथ पानी की आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी। रविवार को करीब 40 फुट खराब पाइप लाइन की जगह नई पाइप डाली जाएगी। जिसकी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन

दादरी बूस्टर की मुख्य पेयजल लाइन का पाइप तीन से चार जगह से लीक हो गया था। जिसकी वजह से इस पुराने पाइप को बदला जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों ने पाइप बदलने के लिए सामान भी मंगवा लिया है। इसके बाद पुराने पाइप को हटाकर उसकी जगह रविवार को नया पाइप डाल दिया जाएगा। सब कुछ ठीकठाक रहा तो सोमवार से पुराने शहर को पूरे दबाव के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। लाइन में लीकेज के कारण लो प्रेशर से पानी की आपूर्ति मिल रही है। जिसकी वजह से टेल पर लगने वाले घरों तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। टेल के जिन घरों में पानी पहुंच रहा है वह गंदा आ रहा है। बूस्टर की इस लाइन से शहरी दायरे के करीब सात बूस्टर भी जुड़े हैं, जिन्हें इसी लाइन से आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन



रविवार को जोगीवाला मंदिर के समीप पुराना पाइप बदला जाएगा। जिसके लिए सामान आ चुका है। इसके बाद सोमवार से पुराने शहर को पूरे दबाव के साथ लाइन में पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इस दौरान रविवार सुबह पेयजल आपूर्ति होने के उपरांत ही लाइन को बदलने का काम शुरू कराया जाएगा। शाम तक काम पूरा हुआ तो शाम की आपूर्ति दी जाएगी, अगर काम बचता है तो फिर सोमवार सुबह से आपूर्ति सुचारु होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कपिल श्योराण, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed