{"_id":"692210d948db21758b0d0e51","slug":"the-noose-will-be-tightened-on-the-increasing-traffic-jams-caused-by-e-rickshaws-and-autos-unions-held-a-meeting-at-the-city-police-station-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-142888-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ई-रिक्शा और ऑटो से बढ़ते जाम पर कसेगा शिकंजा, शहर थाना में यूनियनों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ई-रिक्शा और ऑटो से बढ़ते जाम पर कसेगा शिकंजा, शहर थाना में यूनियनों ने की बैठक
विज्ञापन
ऑटो और ई-रिक्शा चालकों से बातचीत करते सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र।
भिवानी। शहर के बाजारों में ई-रिक्शा और ऑटो के कारण लग रहे जाम से निजात पाने के लिए शनिवार को शहर थाना में पुलिस ने ऑटो व ई-रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में ऑटो यूनियनों के जिला अध्यक्ष रामनिवास शर्मा और राजेंद्र सोनी मौजूद रहे। शहर थाना एसएचओ नरेंद्र कुमार और जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक संजय कुमार ने यूनियन प्रतिनिधियों से अपील की कि सभी चालक यातायात नियमों की कड़ाई से पालना करें और नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश न करें।
अधिकारियों ने कहा कि शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर और जैन चौक दादरी गेट तक लगातार जाम की समस्या बनी रहती है जिसका मुख्य कारण ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा का अनियंत्रित तरीके से चलना है। मनचाही जगह पर अचानक ब्रेक लगा देना भी दुर्घटनाओं और जाम की बड़ी वजह बन रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह का आचरण करने वाले चालकों के चालान काटे जाएंगे।
बिना पुलिस सत्यापन और अधूरे दस्तावेजों के दौड़ रहे कई ऑटो और ई-रिक्शा
बैठक के दौरान जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि शहर में अधिकांश ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का पंजीकरण किया गया है और उनकी सभी जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध है। उन्हें पुलिस विभाग द्वारा यूनिक नंबर भी जारी किए गए हैं। इसके बावजूद अब बड़ी संख्या में ऑटो और ई-रिक्शा बिना पंजीकरण और अधूरे दस्तावेजों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों को इनके दस्तावेज पूरे कराने और समय पर पंजीकरण करवाने की सख्त हिदायत दी गई। उन्होंने कहा कि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है, जिसमें ऑटो और ई-रिक्शा चालक नियमों की पालना कर सहयोग करें।
विज्ञापन
पुलिस विभाग की तरफ से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई है। पुलिस विभाग ने हाल ही में करीब 150 ई-रिक्शा की जांच की है लेकिन चालान काटने के बजाय हिदायत देकर छोड़ा है। भविष्य में भी ऑटो और ई-रिक्शा चालक यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करेंगे और दस्तावेज पूरे कराने के लिए प्रेरित किए जाएंगे। -रामनिवास शर्मा, अध्यक्ष ऑटो यूनियन भिवानी।
काफी अर्से से शहर के अंदर दौड़ रहे ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा के कारण मुख्य बाजारों में जाम लग रहा है। इसी समस्या के समाधान के लिए ऑटो एवं ई-रिक्शा संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक हिदायतें दी गई हैं। दोनों संगठनों ने इन निर्देशों पर सहमति जताई है और पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। -संजय कुमार, प्रबंधक जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी।