फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The new road built by the city council three months ago caved in.

Bhiwani News: नगर परिषद की तीन माह पहले बनी नई सड़क धंसी

Fri, 13 Feb 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 13 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The new road built by the city council three months ago caved in.
शहर में जीआरपी पुलिस चौकी के पीछे, त्रिवेणी मंदिर के पास धंसी सड़क। 
भिवानी। शहर की बुनियादी सुविधाओं और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्टेशन लाइन पार जीआरपी पुलिस चौकी के पीछे त्रिवेणी मंदिर के पास स्थित मुख्य सड़क के बीचोंबीच गहरा गड्ढा बन गया है। यहां पर पुराना सीवर मैनहोल दूसरी बार धंस गया है। एमसी कॉलोनी मोड़ के समीप धंसी सड़क के अंदर करीब छह फीट गहरा गड्ढा बन गया है। मुख्य रास्ते पर गड्ढा बनने से हादसे का अंदेशा बना है। करीब तीन माह पहले ही नगर परिषद ने यहां करोड़ों का बजट खर्च कर नई सड़क बनवाई थी। इससे पहले नई सड़क निर्माण के चंद दिन पहले ही ये सीवर मैनहोल धंस गया था।
विज्ञापन

दरअसल नगर परिषद की ओर से रेलवे स्टेशन लाइनपार चौक से डीडीपीओ कार्यालय से लेकर एमसी मोड़ तक नई सड़क का निर्माण कराया गया था। यहां पर पहले आरसीसी पैटर्न पर सड़क बनी थी, जिस पर नई तकनीक से मिस्टीक लेयर डाली गई थी। ये सड़क तीन साल की वारंटी पर कंपनी द्वारा डाली गई थी। लेकिन सीवर मैनहोल धंसने की वजह से सड़क का काफी हिस्सा गहरे गड्ढे में बदल गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए हैं, लेकिन सीवर मैनहोल धंसने की वजह से सड़क नहीं टिक पाई और गहरे गड्ढे में बदल गई। एमसी कॉलोनी की ये सड़क तीन वार्डों की हद में आती हैं। इस मुख्य रास्ता से वार्ड 19, वार्ड 20 और वार्ड 21 के लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन


नगर परिषद की तरफ से ये सड़क करीब तीन माह पहले तैयार कराई गई थी। एमसी कॉलोनी मोड़ के समीप सड़क के बीचोंबीच सीवर मैनहोल एक बार फिर से धंस गया है। जिसकी वजह से नई सड़क भी टूट गई है। इस सीवर का जब तक स्थायी समाधान नहीं होगा तब तक परेशानी बनी रहेगी। हालांकि सड़क निर्माण में किसी तरह की कोई खामी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शिव कुमार पार्षद वार्ड 19
---------------
वर्सन::::
दूरदर्शन रिले केंद्र और डीडीपीओ कार्यालय से लेकर एमसी कॉलोनी मोड़ तक नगर परिषद द्वारा नई सड़क तैयार कराई गई है। इस सड़क की तीन साल तक कंपनी द्वारा रखरखाव की वारंटी है। अगर सड़क इस अवधि के दौरान क्षतिग्रस्त होती है तो उसे कंपनी के अनुबंध अनुसार दुरुस्त कराया जाएगा।

-जसवंत सिंह, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद, भिवानी।
---------------
वर्सन:::::
सीएम कॉलोनी मोड़ पर हमारे विभाग की सीवरलाइन है। अगर सीवर लाइन का मैनहोल धंसा है तो उसे दुरुस्त कराया जाएगा। फिलहाल अभी तक हमारे पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। संबंधित कर्मचारी को भेजकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा और दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया जाएगा।
-आशीष कुमार, कनिष्ठ अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed