फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The nephew got the agreement prepared in the name of his aunt

Bhiwani News: फर्जी तरीके से भतीजे ने चाची के नाम तैयार कराया इकरारनामा, भिजवाया समन

Fri, 26 Jul 2024 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Jul 2024 09:25 PM IST
विज्ञापन
The nephew got the agreement prepared in the name of his aunt
भिवानी। फर्जी तरीके से भतीजे ने चाची के नाम मकान बेचने का इकरारनामा तैयार कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला को इसकी भनक तब लगी जब उसके घर कोर्ट का समन भिजवाया गया। इस संबंध में महिला ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी। जिस पर दो नामजद सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में खरक खुर्द निवासी बीना देवी ने बताया कि उसका बालाजी काॅलोनी में 210 वर्गगज का दो मंजिला मकान है। जिस पर वह दिसंबर 2020 से मालिक और काबिज है। उसने बताया कि उनके पुश्तैनी संपत्ति का 201 में बंटवारा हो चुका है। उसके देवर के लड़के सज्जन से उनका घर आना जाना बंद है। 29 फरवरी 2024 को उसे दीवानी अदालत से समन मिला। इसमें 27 अप्रैल 2023 को इकरारनामा उसके मकान का कराया हुआ था। उसने किसी के साथ मकान बेचने का कोई इकरारनामा नहीं कराया हुआ था।
विज्ञापन

बीना ने बताया कि उसने इस नए मकान का 21 जून 2023 को मुहूर्त किया था। आरोपी सज्जन ने षड्यंत्र के तहत उसके मकान बेचने का फर्जी इकरारनामा मिलीभगत से तैयार कराया, जिस पर उसके हस्ताक्षर भी फर्जी है। आरोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके मकान बेचने का फर्जी इकरारनामा तैयार कराकर जालसाजी की है। इस संबंध में सिविल लाइन पुलिस ने सज्जन, हितेष मक्कड़ सहित अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed