{"_id":"63bee7b8983ab86cc80276a9","slug":"the-names-of-bpl-families-were-cut-off-now-they-are-going-around-saral-kendra-bhiwani-news-hsr652196048","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बीपीएल परिवारों के कटे नाम, अब लगा रहे सरल केंद्र के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बीपीएल परिवारों के कटे नाम, अब लगा रहे सरल केंद्र के चक्कर
विज्ञापन
लघु सचिवालय में नागरिक संसाधन विभाग के हेल्प डेस्क पर लगी लाभार्थियों की भीड़। संवाद
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। परिवार पहचान पत्र में हुई त्रुटियों की वजह से लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। पिछले साल जो लाभार्थी बीपीएल सूची में थे, उनकी आय अब लाखों रुपये दर्शाई जा रही है। इसकी वजह से खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से ऑटोमेटिक राशन कार्ड स्कीम के तहत उन्हें बीपीएल सूची से बाहर कर दिया और अब उन्हें राशन नहीं मिल पाएगा।
इसके साथ ही पीपीपी में कई लाभार्थियों के जातीय वर्ग, परिवार में विद्यार्थी सदस्यों की भी आय और वार्षिक आय अधिक दर्शाई गई है। ऐसे में लाभार्थी परिवारों के 300 से अधिक सदस्य रोजाना लघु सचिवालय परिसर में स्थित सरल केंद्र व जिला नागरिक संसाधन विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा जिलेभर के कॉमन सर्विस सेंटों पर भी पीपीपी में त्रुटियां ठीक करवाने के लिए लाभार्थियों की लंबी लाइन लगी हुई है। कॉमन सर्विस सेंटरों पर इन लाभार्थियों से 50 से 100 रुपये लिए जा रहे हैं, जिसमें उनकी त्रुटियों ठीक कर रहे हैं। हालांकि ठीक की गई त्रुटियों की फिर से वेरिफिकेशन भी की जा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से ऑटोमेटिक राशन कार्ड स्कीम के तहत 629719 सदस्यों के राशन कार्ड जारी किए हैं। अब तक 160750 सदस्यों के लिए राशन कार्ड बन पाए हैं। ऐसे में अन्य लाभार्थियों के कार्ड नहीं बन पाने की वजह से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई साल से ही मेरा बीपीएल का राशन कार्ड बना हुआ था। मेरी पत्नी दिव्यांग है और मैं भी लकवा ग्रस्त हो चुका हूं। परिवार का गुजारा चलाने के लिए मेरे बेटे मजदूरी कर रहे हैं। इसके बावजूद परिवार की वार्षिक आय लाखों रुपये दर्शाई गई है, जिसके कारण मेरा बीपीएल का राशन कार्ड काट दिया है। पिछले एक सप्ताह से सरल केंद्र के चक्कर काट रहा हूं।
विज्ञापन
- रमेश कुमार, डॉ. आंबेडकर कॉलोनी।
परिवार की वार्षिक आय 30 से 40 हजार रुपये है, जिससे घर का गुजारा ही चल पाता है। हमारा कई साल से बीपीएल का राशन कार्ड था मगर अब कट हो गया है। इसका कारण पीपीपी में अधिक आय बताया जा रहा है। पिछले 10 दिन से कॉमन सर्विस सेंटर और सरल केंद्र के चक्कर काट रहे हैं मगर अब तक यह दुरुस्त नहीं हुआ है।
- कुलदीप, गांव तालु।
परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए जिला नागरिक संसाधन विभाग में अलग से दो हेल्प डेस्क लगा गए है, जहां निशुल्क ही त्रुटियों दुरुस्त करने की व्यवस्था है। जिन लाभार्थियों ने त्रुटियां ठीक करवाई है उनकी वेरिफिकेशन भी की जाएगी।
- हिमांशु त्यागी, जिला नागरिक संसाधन प्रबंधक।