फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Municipal Council launched a cleanliness drive behind the Guar Factory.

Bhiwani News: नगरपरिषद ने ग्वार फैक्टरी के पीछे चलाया सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Council launched a cleanliness drive behind the Guar Factory.
शहर में ग्वार फैक्ट्री के पीछे सड़क पर सफाई अ​भियान चलाते सफाई कर्मी
भिवानी। नगरपरिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर ग्वार फैक्टरी के पीछे सड़क किनारे पड़ी मिट्टी उठाने का अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड के लोगों ने भी सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सड़क किनारे सफाई में सहयोग दिया। करीब तीन घंटे में सड़क किनारे पड़ी 20 ट्राॅली मिट्टी एकत्रित कर ट्रैक्टर ट्राॅली में लोड की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि बंसीलाल पार्क में भी इसी तरह का अभियान चलाया गया था। शुक्रवार को वार्ड संख्या 19, 20 और 21 को जोड़ने वाली सड़क पर सफाई अभियान संचालित किया गया। अन्य वार्डों में भी शहरवासियों के सहयोग से इसी तरह अभियान चलाए जाएंगे। इसके लिए हर वार्ड में एक-एक टीम का गठन किया जाएगा, ताकि शहर को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाया जा सके। इस अवसर पर पार्षद शिवकुमार गोठवाल, रोहतास वर्मा, अशोक, सुरेंद्र, बिट्टू सिंह और ममता कुमारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed