फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The month of Saavan will be especially fruitful

Bhiwani News: शिव भक्तों के लिए विशेष फलदायी रहेगा सावन का महीना

Mon, 08 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
The month of Saavan will be especially fruitful
तोशाम। भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन का महीना विशेष फलदायी रहेगा। सावन की शुरुआत 22 जुलाई को और समापन 19 अगस्त को होगा। इन दोनों दिन सोमवार होगा जो ग्रह, नक्षत्रों का खास संयोग बन रहा है।
विज्ञापन

पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि पांच सोमवार के साथ सावन के अंतिम दिन रक्षाबंधन होगा। इसके साथ ही सावन के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई रविवार को दोपहर 3:46 बजे से शुरू होगी। उदयातिथि को देखते हुए 22 जुलाई से सावन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि विशेष योगों के समावेश में इस पूरे मास में प्रीति योग और सावन नक्षत्र का समावेश रहेगा। इन शुभ योगों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना और अभिषेक करने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बरसेगी।
विज्ञापन





पांच सोमवार का महत्व

श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि सावन में पांच सोमवार का होना एक दुर्लभ घटना है। इस दौरान भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक आदि अनुष्ठानों का आयोजन करते हैं। पांच सोमवार मिलने से भक्तों को भगवान शिव की आराधना का एक अतिरिक्त दिन मिल जाएगा, जिससे वे अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए प्रार्थना कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि सावन में अमूमन तीन मंगलवार पड़ते हैं, लेकिन इस बार चार मंगलवार पड़ेंगे। इन दिनों श्रद्धालु मां मंगला गौरी का व्रत रखते हैं। पांच सोमवार, दुर्लभ योगों और मंगला गौरी व्रत के चार दिनों के साथ, यह सावन मास भक्तों के लिए विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। भगवान शिव की आराधना और व्रत-अनुष्ठानों के माध्यम से भक्त अपनी मनोकामनाएं पूरी करने और भगवान की कृपा प्राप्त करने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed