फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The MLA offered one rupee and a coconut at his sons engagement ceremony

Bhiwani News: विधायक ने बेटे के लग्न समारोह में एक रुपया और नारियल उठाया, कहा- गृहलक्ष्मी से होती है कुल की शोभा

Fri, 31 Oct 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 31 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The MLA offered one rupee and a coconut at his sons engagement ceremony
विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश की लग्न समारोह में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री चौ भूपेंद्र सिंह - फोटो : रामायण मेला समिति की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी
लोहारू। अनाज मंडी में सजाए गए भव्य पांडाल में वीरवार को लोहारू के कांग्रेस विधायक राजबीर फरटिया के पुत्र योगेश का लग्न समारोह आयोजित किया। इसमें पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं ने शिरकत कर बेटे योगेश को आशीर्वाद और विधायक राजबीर फरटिया के बेटे की विवाह की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

समारोह के दौरान राजबीर फरटिया ने वधू पक्ष से महज एक रुपया और नारियल ग्रहण करके इलाके में दहेज मुक्त विवाह का संदेश दिया। फरटिया ने कहा कि गृहलक्ष्मी ही कुल की शोभा होती है। इससे बड़ा कोई दहेज नही हो सकता। समारोह के लिए विधायक ने विधानसभा क्षेत्र की 111 पंचायतों को चूल्हा न्योता निमंत्रण भेजा और उसी के अनुरूप देर शाम तक पांडाल में लोगों का तांता लगा रहा। समारोह में फरटिया ने सभी 111 पंचायतों के लोगों का मंच के माध्यम से मान सम्मान किया।
विज्ञापन

विधायक राजबीर फरटिया के बेटे योगेश के विवाह को लेकर एक सप्ताह से तैयारियां चल रही हैं तथा पूरे अनाज मंडी परिसर के अलावा सूरजगढ़ रोड और मुख्य बाजार को दुसजाया गया है। वीरवार को आयोजित लग्न समारोह और प्रीतिभोज कार्यक्रम के लिए सुबह 10 बजे से ही अतिथियों का पांडाल में आना शुरू हो गया था। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चौ भूपेद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक कुलदीप वत्स, सांसद चौ धर्मबीर सिंह के पुत्र मोहित चौधरी, पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज, प्रो. वीरेंद्र सिंह, कमल प्रधान भिवानी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शिरकत की और योगेश को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------------------
दीपेंद्र हुड्डा ने दी योगेश को वैवाहिक जीवन की शुभकामना
पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बेटे योगेश और बेटी तमन्ना को वैवाहिक जीवन की बधाई दी। उन्होंने बिहार चुनावों में इंडिया गठबंधन का बेहतरीन प्रदर्शन रहेगा और बिहार में मजबूती से सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था ही नही पूर्व व्यवस्था ही चौपट है। हरियाणा की डोर आज भी दिल्ली में बैठे केंद्रीय मंत्री के पास है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है।

-------------------------------------
कुमारी सैलजा ने प्रदेश में भाजपा को नकारा सरकार बताया
सांसद कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बिहार चुनावों में राहुल गांधी की यात्रा पूरा रिस्पॉन्स मिला है। बिहार के लोग अब बदलाव चाहते हैं। भाजपा के पास बिहार में कोई चेहरा नहीं है। बिहार में महागठबंधन ही सरकार बनाएगा। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर कहा कि पार्टी को प्रदेश में नीचे से ऊपर तक मजबूत किया जा रहा है। जमीनी स्तर के के नेताओं को पहचान मिलेगी। उन्होंने पिछले दिनों प्रदेश में हुई दो अधिकारियों की आत्म हत्या के मामले में सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि प्रदेश में नकारा सरकार है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई है। सरकार अपने ही अधिकारियों का विश्वास नही जीत पा रही है। प्रदेश में कुशासन चल रहा है।
शादी की बाकी रस्में 1 नवंबर को गुरुग्राम में होंगी :
विधायक राजबीर फरटिया के पुत्र योगेश का विवाह जींद के डेयरी कारोबारी बलजीत सिंह रेढू की बेटी तमन्ना से तय हुआ है। शादी की बाकी रस्में 1 नवंबर को गुरुग्राम में होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed