फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The minor reached Bal Seva Ashram in a dramatic manner, called the police on dial 112 and misled during questioning

Bhiwani News: नाटकीय ढंग से नाबालिग पहुंची बाल सेवा आश्रम, डायल 112 पर बुलाई पुलिस तो पूछताछ में किया गुमराह

Fri, 08 Dec 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Dec 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The minor reached Bal Seva Ashram in a dramatic manner, called the police on dial 112 and misled during questioning
भिवानी। 17 साल की नाबालिग लड़की ने नाटकीय ढंग से बाल सेवा आश्रम के गेट पर पहुंचकर पुलिस और बाल कल्याण समिति सदस्य को गुमराह कर डाला। गनीमत यह रही कि लड़की से प्रारंभिक पूछताछ और दस्तावेजों के मिलान में भिन्नता पर टीम ने सुझबूझ से काम लिया। करीब ढाई घंटे तक टीम को बातों में उलझाए रखा। इसके बाद बाल कल्याण समिति और पुलिस की तहकीकात में लड़की के माता-पिता को ढूंढ निकाला तो उसका झूठ पकड़ा गया।
विज्ञापन

दरअसल, वीरवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक नाबालिग लड़की बाल सेवा आश्रम के गेट पर पहुंची। इसके बाद बाल सेवा आश्रम सदस्यों ने डायल 112 पर इसकी सूचना दी और बाल कल्याण समिति को भी सूचना किया गया। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर लड़की से बात की तो उसने रोते बिलखते हुए पुलिस को एक कहानी सुनाई। इसमें उसने बताया कि उसके माता-पिता की करीब दो साल पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके बाद से ही उसका चाचा और चाची उसकी देखभाल करते हैं।
विज्ञापन

नाबालिग ने बताया कि वह दसवीं में पढ़ती है। उसने जूई कलां पुलिस थाना क्षेत्र की जगह की रहने वाली बताया। उसने बताया कि उसके चाचा-चाची उसके साथ मारपीट करते हैं। तीन दिन से उसे घर में बंधक बनाया है, उसे स्कूल नहीं जाने दिया जा रहा। लड़की ने आरोप लगाया कि उसके माता-पिता की प्रॉपर्टी उसके नाम हैं, इसलिए उसकी चाची अपने भाई से उसकी जबरन शादी कराना चाहती है। इसलिए वह वीरवार शाम को किसी तरह मौका पाकर घर से भाग आई और एक ऑटो रिक्शा में बैठकर बाल सेवा आश्रम तक पहुंची। उसके पास ऑटो को देने के लिए किराया तक नहीं था। ऑटो वाला उसे बाल सेवा आश्रम के गेट पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को इस कहानी पर यकीन होता, इससे पहले उसके आधार कार्ड को देखा तो वह हालु मोहल्ला क्षेत्र का मिला। इसके बाद पुलिस ने बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर से संपर्क साधा। सतेंद्र तंवर ने लड़की से पूछताछ की तो वह अपनी बातों को घुमाती रही और लगातार पुलिस व सदस्यों को गुमराह करती रही। इसी बीच आधार कार्ड के आधार पर टीम ने करीब ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद लड़की के परिजनों को ढूंढ निकाला। लड़की के परिजन बाल कल्याण समिति कार्यालय पहुंंचे। इसके बाद लड़की की बातों का झूठ सामने आया। परिजनों को सामने पाकर भी लड़की ने उनके साथ घर जाने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद बाल कल्याण समिति सदस्य ने लड़की को बाल सेवा आश्रम भेजने के आदेश किए।



लड़की की काउंसिलिंग करवाई : सतेंद्र तंवर
बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर ने बताया कि शुक्रवार को लड़की की काउंसिलिंग कराई गई है। उसे फिलहाल बाल सेवा आश्रम भेजने के आदेश किए जा चुके हैं। इसके बाद लड़की को बुधवार देर शाम को ही बाल सेवा आश्रम में भेज दिया गया था। लड़की परिजनों के साथ किस वजह से साथ जाना नहीं चाहती, इसका भी काउंसिलिंग के दौरान पता किया जाएगा। नाबालिग लड़की लगातार झूठ बोलकर गुमराह कर रही थी, इसलिए पुलिस और बाल कल्याण समिति को भी निर्णय लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article