फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The mercury dropped by a maximum of 4.7 degrees

Bhiwani News: एक दिन धूप खिलने के बाद अधिकतम 4.7 डिग्री गिरा पारा, ठिठुरन बढ़ी

Mon, 08 Jan 2024 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 08 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
The mercury dropped by a maximum of 4.7 degrees
​भिवानी के गांव हालुवास के खेतों में गेहूं की फसल पर जमा ओस की बूंदें। 
भिवानी। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। रविवार को दिनभर धूप खिली तो अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री तक पहुंच गया, लेकिन सोमवार सुबह का आगाज धुंध से हुआ। इसके बाद अधिकतम तापमान में भी 4.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम में फिर से ठिठुरन बढ़ गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 6.9 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लगातार ठंड बढ़ने से पशुपालन विभाग ने भी पशुपालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें पशुपालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पशु चिकित्सक डॉ. विजय सनसनवाल का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालक अपने पशुओं की देखभाल और खानपान में बदलाव कर जरूरी सावधानी रखें। उन्होंने कहा कि ठंड से बचाव के लिए पशुओं का बाड़ा सुरक्षित रखें और जरूरत पड़े तो पशुओं के पास अलाव भी जलाएं। उनकी खुराक में गर्म चीजों को बढ़ाए, जिससे ठंड झेलने की क्षमता बढ़े। किसी भी तरह की कोई आशंका होने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क कर उचित परामर्श लें।
विज्ञापन

फसलों में भी सोमवार सुबह धुंध से ओस की बूंदें दिखाई दीं। किसानों की गेहूं और सरसों की फसल अभी बढ़वार पर है। सरसों में पीले फूल आ चुके हैं तो गेहूं की पछेती फसल भी अपने यौवन पर पहुंचने के लिए आतुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed