फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The markets remained deserted due to the humid heat

Bhiwani News: उमस भरी गर्मी से बाजार रहे सूने, दुकानदारों को हो रहा भारी नुकसान

Sat, 28 Jun 2025 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 28 Jun 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
The markets remained deserted due to the humid heat
तेज धूप से बचने के लिए ​भिवानी में चेहरे पर चुन्नी बांधकर अपने गंतव्य की ओर जातीं महिलाएं। 
भिवानी। शहर में उमस भरी गर्मी का असर अब सीधा बाजारों पर नजर आने लगा है। बढ़ती गर्मी और अघोषित बिजली कटौती के कारण दोपहर के समय सड़कों और दुकानों में सन्नाटा छा जाता है। दिनभर बाजारों में ग्राहक न के बराबर दिखते हैं, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद ही ग्राहकों की संख्या घटने लगती है और दोपहर तक अधिकांश दुकानों पर एक-दो ग्राहक ही नजर आते हैं। शाम को हल्की चहल-पहल होती है, लेकिन वह भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम रहती है।
विज्ञापन

गर्मी का सबसे ज्यादा असर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, जूते-चप्पल और अन्य गैर-जरूरी सामानों की दुकानों पर पड़ा है। दुकानदार चिराग अरोड़ा, रमेश और वीरपाल ने बताया कि उमस और गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे बिक्री बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की खपत बढ़ने से अघोषित कटौती आम हो गई है। दुकानों में कूलर और एसी भी काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे ग्राहक बैठने में भी असहज महसूस करते हैं। दुकानदारों ने जल्द हालात सुधरने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed