{"_id":"67e845855266a016e400b8ea","slug":"the-market-was-full-of-enthusiasm-for-chaitra-navratri-ghata-sthapana-will-be-done-inside-homes-from-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131958-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: चैत्र नवरात्र को लेकर बाजार में दिखाई दी रौनक, आज से होगी घरों के अंदर घट स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: चैत्र नवरात्र को लेकर बाजार में दिखाई दी रौनक, आज से होगी घरों के अंदर घट स्थापना
Sun, 30 Mar 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बाजार में नवरात्र के सामान की खरीददारी करतीं महिलाएं।
भिवानी। चैत्र नवरात्र के लिए शनिवार को शहर के बाजार में अच्छी खासी रौनक दिखाई दी। महिलाओं ने बाजार में माता के पूजन, शृंगार की खरीदारी की। वहीं घरों के अंदर रविवार को घट स्थापना की जाएगी।
रविवार से आरंभ होने वाले चैत्र नवरात्र के लिए महिलाएं शनिवार दिनभर तैयारियों में जुटी रहीं। शहर के बाजारों में भी नवरात्र के दौरान माता के पूजन की सामग्री और शृंगार को लेकर स्टॉले सजी रहीं। नवरात्र में नौ दिन तक माता के विभिन्न स्वरूपों का पूजन होगा। लेकिन इस बार तृतीया तिथि का क्षय होने से नवरात्र आठ दिन ही रहेंगे।
बाजार में खरीदारी करने आई महिला बिमला, कमलेश, प्रियंका, देवकी ने बताया कि वे हर साल नवरात्र में माता का पूजन करते हैं। नौ दिन तक घर के अंदर घट की स्थापना की जाती है। इस दौरान व्रत के सभी नियमों का पालन किया जाता है। माता की चौकी सजाने के लिए भी वह बाजार से माता के नए वस्त्र, गहने और शृंगार लेकर जाती हैं। रविवार को घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह आठ बजे से साढ़े 10 बजे तक ही रहेगा। पहले दिन माता के शैल पुत्री स्वरूप का पूजन होगा।
विज्ञापन
माता मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया
चैत्र नवरात्र के लिए माता मंदिरों को भी दुल्हन की तरह सजाया गया। शहर के नया बाजार स्थित भोजावाली देवी माता मंदिर, देवसर की पहाड़ी माता मंदिर, लाइन पार दुर्गा देवी माता मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इन माता मंदिरों में नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ जुटती है। वहीं शहर के अंदर प्राचीन मंदिरों में भी माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा के लिए श्रद्धालु जुटते हैं।