फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The market was bustling with activity, women shopped a lot

Bhiwani News: बाजार में दिखी रौनक, महिलाओं ने खूब की खरीदारी

Fri, 08 Aug 2025 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 08 Aug 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
The market was bustling with activity, women shopped a lot
शहर के घंटाघर बाजार में राखी  खरीदती महिला
भिवानी। भाई बहन के प्यार और स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजार में खूब रौनक दिखाई दी। जगह-जगह राखियों की स्टॉलें लगी नजर आईं। मिठाइयों और कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ रही। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

शहर के घंटाघर से सराय चौपटा, सराय चौपटा से किरोड़ीमल मंदिर और बिचला बाजार व बिजली घर गेट से जैन चौक क्षेत्र के बाजार में खूब भीड़ दिखी। बच्चों के लिए कार्टून की राखियों की ज्यादा डिमांड रही। रक्षा सूत्र से लेकर कई नई वैरायटी की राखियां उपलब्ध रहीं। कान्हा जी का दरबार सजाने के लिए भी सामान खरीदारी में महिलाओं ने खासी रुचि दिखाई। ज्योतिष आचार्य सतीश ने बताया कि शनिवार को दिनभर बहनें अपने भाईयों को राखी बांध सकेंगी। पूरा दिन शुभ रहेगा।
विज्ञापन

जाम ने सताया, पुलिस रही तैनात :
बाजारों में वाहनों की वजह से जाम के हालात भी बने। पुलिस दिनभर यातायात व्यवस्था सुचारु करने मेंं जुटी रही। मुख्य चौक -चौराहों के अलावा बाजारों में भी यातायात पुलिस तैनात रही। हालांकि बाजारों में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध था, फिर भी ई रिक्शा व दुपहिया वाहनों के चलते लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed