फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The main supplier who supplied girls to hotels from Kolkata, Delhi, UP and other states arrested

Bhiwani News: कोलकाता, दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्यों से होटलों में लड़कियां सप्लाई कराने वाला मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Tue, 04 Jul 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 04 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
The main supplier who supplied girls to hotels from Kolkata, Delhi, UP and other states arrested
भिवानी। कोलकाता, दिल्ली, यूपी सहित देश के अन्य राज्यों से लड़कियां लाकर भिवानी के होटलों में देह व्यापार कराने के सेक्स रैकेट का भिवानी पुलिस ने पर्दाफाश किया है। भिवानी में फलफूल रहे सेक्स रैकेट को चलाने वाले मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए पुलिस ने भी अपना जाल बिछाया। औद्योगिक पुलिस थाना एसएचओ की टीम ने मुख्य सप्लायर भिवानी निवासी महेश बंसल को रोहतक गेट क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया कि पुलिस की कड़ी पूछताछ में महेश बंसल ने सेक्स रैकेट से जड़े कई राज उगले हैं। जिसमें उसने बताया कि उसके भिवानी के करीब 25 से अधिक होटलों और रेस्टोरेंट मालिकों के साथ सीधे संबंध हैं, जहां लाेगों को देह व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थीं। वो दिल्ली व अन्य प्रांतों से यहां लड़कियों को देह व्यापार के लिए लेकर आता था। इस कार्य में उसके कुछ साथी भी जुड़े हैं जो होटलों के अंदर लड़कियां सप्लाई करते हैं। ग्राहकों से लड़कियों की उम्र के हिसाब से भी सौदा करते थे और ग्राहक से एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये वसूला करते थे। इसमें महेश बंसल 20 फीसदी कमीशन लेता था।
विज्ञापन

वहीं होटल संचालक भी सेक्स रैकेट में हिस्सेदारी निभाते थे। क्योंकि वे यहां आने वाले ग्राहकों की डिमांड पर न केवल ठहरने का पैसा वसूलते बल्कि लड़कियों की सप्लाई में भी हिस्सेदार बनते थे। आरोपी महेश बंसल को पुलिस ने दो साल पहले भी पकड़ा था और चार साल से आरोपी यह धंधा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में 29 जून को भिवानी के तोशाम बाईपास पर एक होटल के अंदर दिल्ली से लड़की लाकर देह व्यापार कराए जाने को लेकर महिला पुलिस थाना की डीएसपी मनीषा की अगुवाई में छापामारी की गई थी। जिसमें होटल संचालक सहित लड़कियां सप्लायर के दो गुर्गों को भी पुलिस टीम ने पकड़ा था।

हर दस दिन बाद बदलते थे लड़कियां, पुरानी की जगह आती थी नई लड़की
एसएचओ विशेष कुमार ने बताया कि सेक्स रैकेट को चलाने वाले मुख्य सप्लायर महेश बंसल और उसके साथी हर दस दिन बाद लड़कियां बदल लेते थे। पुरानी लड़की को यहां से भेजकर नई लड़कियां लाकर ग्राहकों से पैसा वसूलते थे। ग्राहक भी नई लड़कियों की ज्यादा डिमांड करते थे, इसलिए इस धंधे में शामिल अन्य प्रांतों की लड़कियों के भी ठिकाने बदलते रहते थे। इस खेल में दिल्ली सहित अन्य प्रांतों में बैठे लोग सेक्स रैकेट चला रहे थे, जिसमें महेश बंसल जैसे सप्लायर की भूमिका निभा रहे थे।

होटलों की भूमिका की भी होगी जांच, कराए जाएंगे लाइसेंस कैंसिल
एसएचओ विशेष कुमार ने बताया कि महेश बंसल से पूछताछ के बाद जिन होटलों और रेस्टोरेंटों में ये लड़कियां सप्लाई किया करते थे, उनकी भूमिका की पुलिस विशेष अभियान चलाकर जांच करेगी और ऐसे होटलों के लाइसेंस भी कैंसिल कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि होटलाें के रिकॉर्ड की भी जांच होगी।

तोशाम बाईपास पर एक होटल के अंदर देह व्यापार कराए जाने के मामले में होटल संचालक और दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इसी मामले में रोहतक गेट क्षेत्र से महेश बंसल को गिरफ्तार किया है। दिल्ली व अन्य राज्यों से देह व्यापार के लिए महेश बंसल लड़कियां लाकर होटलों में सप्लाई किया करता था। उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
-विशेष कुमार प्रभारी औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article