फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The main sewer line was not blocked even on the sixth day, the team from Delhi investigated

Bhiwani News: मुख्य सीवरलाइन की रुकावट नहीं हुई छठे दिन भी दूर, दिल्ली से आई टीम ने की जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
The main sewer line was not blocked even on the sixth day, the team from Delhi investigated
हनुमान ढाणी में ठप सीवर को पंपसेट से खोलने का प्रयास करते दिल्ली से आए कंपनी के कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के दिनोद गेट क्षेत्र में मुख्य सीवर लाइन के मैनहोल की रुकावट का समाधान मंगलवार को भी छठे दिन नहीं हो पाया। मंगलवार को दिल्ली से आई टीम ने मुख्य सीवर लाइन के मैनहोल व आसपास के सीवर मैनहोल की जांच की। मगर रुकावट का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

दिल्ली से आई टीम ने गटर के अंदर के प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर पाया कि कई बार यहां पर सीवर मैनहोल के ढक्कन टूटकर मैनहोल के अंदर गिर चुके हैं, जबकि सड़क निर्माण के दौरान भी भारी मलबा सीवरलाइन के अंदर गया था। इसकी वजह से भी रुकावट हो सकती है। हालांकि मंगलवार को आई टीम ने दिल्ली से एक और एक्सपर्ट को बुलाया है, जो बुधवार को भिवानी पहुंचेगे और फिर गहराई में उतरकर इसकी जांच कर रुकावट का सही पता लगा पाएंगे। मंगलवार को भी पूरे शहर में सिर्फ आधा घंटे ही पेयजल आपूर्ति हुई, जिससे कई इलाकों में जल संकट बना रहा। जबकि बुधवार को भी आधा घंटे ही पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड दिनोद गेट में मुख्य डिस्पोजल देवसर चुंगी तक जाने वाली मुख्य सीवरलाइन के मैनहोल की रुकावट को दुर करने के लिए मंगलवार को सुपर सकर मशीनों के साथ अन्य तकनीकी उपकरण भी इस्तेमाल किया, मगर बात नहीं बनी। दिल्ली से आई टीम ने रुकावट वाले सीवर मैनहोल के आसपास के सीवरों के ढक्कन भी उखाड़कर उनके अंदर जांच की। कई सीवर ढक्कन तो सड़क निर्माण के नीचे दबे थे, जिन्हें ढूंढकर खोद निकाला गया। इन ढक्कनों के खोलने के पास टीम ने पाया कि सीवरों के अंदर अब भी काफी गंदगी जमा हैं, जिसकी सफाई के बिना काम शुरू कर पाना मुश्किल होगा। जिस सीवर मैनहोल में रुकावट बनी हैं, उसके अंदर भी काफी मात्रा में पत्थर और मलबा होने की आशंका जताई गई है। जिसकी सफाई किए बिना रुकावट का पता लगा पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सीवर मैनहोल की गहराई में बनाई जाएगी दीवार, कैमरों से भी होगी जांच
दिल्ली से आई टीम द्वारा रुकावट वाले सीवर मैनहोल में पानी का स्तर डाउन किए जाने के बाद पीछे से पानी को रोकने के लिए पहले दीवार बनाई जाएगी। इसके बाद इस मैनहोल को पूरी तरह खाली कराने के बाद कैमरों से इसकी जांच होगी। जिसके बाद ही रुकावट का पता चलेगा और फिर उसके समाधान के लिए उसी हिसाब से अधिकारी व कंपनी की टीम आगामी कदम उठाएगी।
बुधवार को भी झेलनी पड़ेगा पूरे शहर को जलसंकट, सिर्फ आधा घंटे मिलेगा पानी
सीवर मैनहोल की रुकावट के कारण करीब एक सप्ताह भर से जल संकट झेल रहे शहर को बुधवार को भी जल संकट का सामना करना पड़ेगा। सिर्फ आधा घंटे ही मुश्किल से शहर में पेयजल आपूर्ति हो पाएगी। बुधवार को ही टीम मुख्य सीवरमैनहोल की गहराई में जाकर उसकी जांच शुरू करेगी। अगर ये काम ज्यादा दिन चला तो शहर को फिर उतने ही दिन जल संकट से भी जुझना पड़ेगा और ठप सीवर का भी सामना करना पड़ेगा।
हमारी टीम ने रुकावट वाली जगह और इसके आसपास के सीवर मैनहोल की प्रारंभिक जांच की है। फिलहाल सीवर लाइन को खाली कराया जा रहा है। कर्मचारियों से पूछताछ के बाद यह भी लग रहा है कि सीवर लाइन के अंदर टूटे हुए ढक्कनों व सड़क निर्माण के पत्थरों का मलबा भी हो सकता है। अगर रुकावट की कोई और वजह मिलती है तो फिर उसी लिहाज से कदम उठाएंगे।

-मलखान, सुपरवाइजर सीवर मेटनेंस कंपनी।
कंपनी के कर्मचारी सीवर मैनहोल की जांच करा रहे हैं। मंगलवार रात भर सीवर लाइन का पानी डाउन किया जाएगा। इस काम पर लगातार मोटरें व पंप सेट चल रहे हैं। बुधवार को भी करीब आधा घंटा ही शहर को पानी मिलेगा। रुकावट का पता लगाने के बाद जल्द से जल्द उसका समाधान कराएंगे।
- सूरज प्रकाश, एसडीओ, शहरी सीवरेज शाखा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed