फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The last date for application for the second annual examination has been extended to 12

Bhiwani News: द्वितीय वार्षिक परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 12 तक बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The last date for application for the second annual examination has been extended to 12
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी द्वितीय वार्षिक परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल से बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दी है। परीक्षार्थी अब बिना विलंब शुल्क के इस अवधि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी नियमित तथा गुरुकुल/विद्यापीठ (पूर्व मध्यमा सह माध्यमिक/उत्तर मध्यमा सह वरिष्ठ माध्यमिक) परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे नियमित परीक्षार्थी जो फरवरी/मार्च-2026 की वार्षिक परीक्षा में शामिल हुए थे लेकिन अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें अंक सुधार का अवसर दिया गया है। इच्छुक परीक्षार्थी अतिरिक्त विषय को छोड़कर अधिकतम तीन विषयों की पुनः परीक्षा स्वयंपाठी के रूप में 1000 रुपये शुल्क के साथ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो परीक्षार्थी गंभीर बीमारी, चोट, खेल या सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं जैसे अपरिहार्य कारणों से वार्षिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए वे निर्धारित तिथियों में बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर ऑफलाइन आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यदि कोई परीक्षार्थी प्रथम वार्षिक परीक्षा में सभी विषयों में अनुपस्थित रहा है और पुनः परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो उसका आवेदन पत्र अयोग्य मानते हुए रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed