{"_id":"684874183228b7df8900611a","slug":"the-last-date-for-application-for-admission-in-colleges-has-been-extended-till-june-16-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-135327-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जून तक बढ़ी
Tue, 10 Jun 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
महाराजानीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय।
भिवानी। शहर के कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों (यूजी) में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 जून कर दी है। इससे पहले 9 जून आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या और को देखते हुए विभाग ने तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बारे में उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालयों के प्राचार्चों को पत्र भेजा जा चुका है।
दरअसल, नए सत्र में दाखिलों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार मई माह में ही दाखिलोंं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया गया था। साथ ही, दाखिलों के लिए आवेदन करने के लिए इस बार विद्यार्थियों को सिर्फ 22 दिन दिए गए थे। कम समय मिलने के कारण विद्यार्थियों द्वारा समय बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक सप्ताह आगे 16 जून तक बढ़ दिया गया है। नए सत्र में शहर के चार महाविद्यालयों में 5700 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।
महाविद्यालयों में जारी है डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
शहर के सभी महाविद्यालयों में दाखिला कमेटी द्वारा विद्यार्थियों के डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन की जा रही है। सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जा रही है। दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी मिलने पर कमेटी सदस्यों द्वारा विद्यार्थी से संपर्क साधकर कमियों को ठीक किया जा रहा है। दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने पर विद्यार्थियों के दाखिले के प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए अंतिम तिथि 16 जून तक बढ़ा दी गई है। महाविद्यालयों में दाखिलों के लिए विद्यार्थियों के पास सुनहरे अवसर है। दाखिलों के लिए विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठाएं। काउंसिलिंग का शेड्यूल अभी तक जारी नहीं किया गया है। - जगबीर मान, प्रेस प्रवक्ता, एमएनएस महाविद्यालय।