फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The landlady went to Mumbai, cash and jewelery was stolen from the house

मकान मालकिन गई थीं मुंबई, घर से नकदी व आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
The landlady went to Mumbai, cash and jewelery was stolen from the house
गांव रामूपुरा में चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान दिखातीं महिला मूर्तिदेवी। संवाद - फोटो : Bhiwani
बवानीखेड़ा। गांव रामूपुरा में एक घर से चोर लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी का पता सोमवार सुबह लगा, जब मकान मालकिन मुंबई से रामूपुरा लौटीं। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की घटना कब हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। पुलिस शिकायत में रामूपुरा नविासी मूर्ति देवी ने बताया कि जब वह लौटी तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। लाखों के आभूषण सहित नकदी गायब मिली। मूर्ति देवी ने बताया पिछले दो महीने से वह अपने पति के साथ मुंबई गई हुई थीं। उसके पड़ोसी प्रवीन ने सूचना दी कि घर का ताला खुला हुआ है। इसके बाद सोमवार को अपने घर पहुंचीं। यहां देखा कि कमरे व स्टोर के अंदर सामान बिखरा हुआ था, जिसे देख वो हैरान हो गईं। घर से 43500 रुपये की नकदी, 11 हजार की माला भी गायब हो गई। मूर्ति देवी ने बताया कि मकान में उसके व उसकी तीन पुत्रवधुओं के आभूषण भी रखे हुए थे। जिसमें दो लेडीज घड़ी, एक जेंट्स घड़ी, चांदी की 13 जोड़ी पायजेब, चांदी की दो चुटकी, दो चांदी की अंगूठी, चार तागड़ी के अलावा तीन सोने की अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, 3 जोड़ी कुंडल, 2 जोड़ी झुमकी, एक सोने का हार, 20 चांदी के सिक्के आदि अन्य आभूषणों में लगभग 500 ग्राम चांदी गायब मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed