{"_id":"64f8b7f622a3fa68890a4de4","slug":"the-issue-of-authorization-of-unauthorized-colonies-echoes-in-front-of-the-chief-minister-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-5004-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: मुख्यमंत्री के सामने गूंजा भिवानी में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: मुख्यमंत्री के सामने गूंजा भिवानी में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने का मुद्दा
Wed, 06 Sep 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों को वैध करने की मांग को लेकर ज्ञापन मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपता प्रतिनिधि
भिवानी। भिवानी नगर परिषद हद में आने वाली 47 अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष भी गूंजा। बुधवार को भिवानी के रेस्ट हाउस में डंपिंग यार्ड को स्थानांतरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने वाले चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने की मांग उठाई।
इस पर मुख्यमंत्री ने इस मामले में विधायक घनश्याम सर्राफ को भी ये मामला देखने की बात कही। वहीं सीएम ने हरसेक कंपनी से सर्वेक्षण कराकर जल्द से जल्द भिवानी की अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने का आश्वासन दिया। दरअसल, हरियाणा सरकार ने प्रदेश के अनेक जिलों में अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किया था। लेकिन भिवानी की 47 अनधिकृत कॉलोनियों में एक भी कॉलोनी को अधिकृत नहीं किया गया।
इसकी वजह नगर परिषद अधिकारियों द्वारा समय रहते दस्तावेज व सर्वेक्षण की खामियों को दूर नहीं किया जाना माना जा रहा है। इसी वजह से कोई भी कॉलोनी नियमित नहीं हो पाई। लेकिन अब विधायक घनश्याम को मुख्यमंत्री ने हिदायत देते हुए नगर परिषद अधिकारियों द्वारा सभी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी कराए जाने की बात कही।
विज्ञापन
वार्ड 17 के पार्षद सुभाष तंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों को अधिकृत किए जाने के संबंध में सकारात्मक रुख दिखाया है और जल्द से जल्द नगर परिषद अधिकारियों से दस्तावेजों की त्रुटियां व औपचारिकता पूरी कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर रामकिशन हलवासिया, संदीप यादव, मुकेश, सोमबीर, कृष्ण शर्मा, डॉ शंकर मौजूद रहे।