फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The health department team sealed the clinic run without a degree

Bhiwani News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया बिना डिग्री संचालित क्लिनिक

Mon, 03 Mar 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 03 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The health department team sealed the clinic run without a degree
बहल में क्लिनिक पर जांच करते डीसीओ सुरेन्द्र कुमार व डॉ. संदीप यादव।
बहल। कस्बे के राजगढ़ रोड पर बिना डिग्री के क्लिनिक संचालक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने के आरोप में कार्रवाई की। टीम ने उक्त संचालक से क्लिनिक में चिकित्सक की उपाधि संबंधी कागजात मांगे गए लेकिन संचालक मौके पर कोई कागज नहीं दिखा सका। टीम ने अस्पताल को सील कर इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बे की महिला ने भिवानी के सिविल सर्जन और जिला औषधि नियंत्रक को शिकायत दी थी कि कस्बे के राजगढ़ रोड पर बिना किसी डिग्रीधारक चिकित्सक के स्माइल क्लिनिक के नाम से एक क्लिनिक संचालित किया जा रहा है, जो कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर डीसीओ सुरेंद्र कुमार और चिकित्साधिकारी बहल डॉ. संदीप यादव की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। टीम को क्लिनिक संचालक मौके पर क्लिनिक में इलाज करने वाले किसी भी चिकित्सक के वैध कागजात नहीं दिखा पाया। मौके पर जो एलोपैथिक दवाइयां मिलीं जिनके लिए कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम से मिली सूचना के आधार पर मौके पर पुलिस थाना प्रभारी राधेश्याम टीम सहित पहुंचे तो क्लिनिक संचालक मौके से भाग गया। पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर वहां रखी दवाइयों की सूची तैयार की। विभागीय टीम की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed