फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Health Department is busy in removing the shortcomings found during the inspection by the National Medical Council team.

Bhiwani News: नेशनल मेडिकल कौंसिल की टीम निरीक्षण के दौरान पाई गईं खामियों को दूर कराने में जुटा स्वास्थ्य विभाग

Wed, 24 Jul 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 24 Jul 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
The Health Department is busy in removing the shortcomings found during the inspection by the National Medical Council team.
पं. नेकी राम शर्मा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल।
भिवानी। भिवानी में मेडिकल कॉलेज चालू करने की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। इसका जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। इसकी कवायद भी अब तेज हो गई है। नेशनल मेडिकल कौंसिल की टीम के निरीक्षण के उपरांत यहां पाई गईं कमियों और खामियों को भी दूर करने में स्वास्थ्य विभाग जुटा है। मेडिकल कॉलेज के तीनों खंड तैयार हो चुके हैं। जबकि इसकी विधिवत शुरुआत होनी बाकी है।
विज्ञापन


भिवानी में तीन खंडों में 720 बेड का मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो गया है। इसी केक साथ यहां डेढ़ सौ सीटों पर मेडिकल के दाखिले भी होंगे। नेशनल मेडिकल कोंसिल की अनुमति के बाद ही इसे चालू किया जाएगा। भिवानी के नागरिक अस्पताल के समीप मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए ओपीडी लगेगी, जबकि तोशाम रोड पर बने खंड के अंदर रिहायशी क्वार्टर बनाए गए हैं। इसी तरह हांसी रोड पुलिस अधीक्षक आवास के सामने मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं लगेंगी वहां मेडिकल के विद्यार्थी अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन

इन तीनों ही खंडों के अंदर सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हालांकि अभी भी मेडिकल कॉलेज में उपकरण और नया सामान भेजा जा रहा है। इसके स्थापित होने के बाद इनके संचालन की अनुमति मेडिकल कोंसिल की हरी झंडी पर टिकी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग ने यहां डेपुटेशन पर चिकित्सकों व अन्य स्टाफ की व्यवस्था भी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की मानें तो मेडिकल कोंसिल की टीम का फिर से निरीक्षण होगा। इसमें पहले निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों और दर्ज किए गए बिंदुओं पर व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की पुष्टि भी होगी। इसके बाद ही इसे चालू कराने के संबंध में आगामी कदम उठाया जाएगा।

अगस्त के मध्य तक शुरुआत होने की उम्मीद

सूत्रों की मानें तो अगस्त के मध्य तक भिवानी का मेडिकल कॉलेज चालू किया जा सकता है। मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री से भी समय लिया जा रहा है। इसके बाद ही इसकी विधिवत शुरुआत होगी। हालांकि 15 अगस्त पर देश के प्रधानमंत्री भी भिवानी को मेडिकल कॉलेज चालू करने की सौगात दे सकते हैं। मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था जुटाने के साथ-साथ इसके जल्द से जल्द लोकार्पण को लेकर भी स्वास्थ्य अधिकारी मंथन में जुटे हैं। जिस पर जल्द ही इसे चालू करने का शेड्यूल भी जारी हो सकता है। पहले इसे जुलाई में शुरू किए जाने की भी प्रबल संभावनाएं जताई जा रही थी, लेकिन तकनीकी वजहों से ऐसा नहीं हो पाया।

भिवानी में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। इसे जल्द ही चालू भी किया जाना है, लेकिन अभी तक अधिकारिक तौर पर इसके लोकार्पण की कोई सूचना नहीं आई है। मेडिकल कोंसिल यहां का दौरा कर चुकी है, इस दौरान कुछ बिंदुओं पर काम किया जाना बाकी था, जिसे पूरा किया जा रहा है। जल्द ही मेडिकल कौसिंल की टीम फिर से यहां आकर व्यवस्थाओं की जांच करेगी। इसके बाद ही इसे चालू करने के लिए निर्णय होगा।

- डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article