{"_id":"67aa33e1539a029ce706c8d6","slug":"the-head-of-the-district-bar-association-presented-the-account-of-the-years-work-before-the-election-committee-chairman-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129787-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने चुनाव कमेटी चेयरमैन के समक्ष रखा वर्ष भर के कार्यों का लेखा-जोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने चुनाव कमेटी चेयरमैन के समक्ष रखा वर्ष भर के कार्यों का लेखा-जोखा
Mon, 10 Feb 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। 28 फरवरी को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से संपन्न करवाने के लिए जिला बार की ओर से तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को स्थानीय कोर्ट परिसर स्थित जिला बार सभागार में एसोसिएशन की ओर से वर्षभर किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के लिए एक बैठक हुई।
इसमें बतौर मुख्यअतिथि चुनाव कमेटी चेयरमैन विनोद तंवर पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया व मंच का संचालन सचिव दीपक तंवर ने किया। इस दौरान सचिव दीपक तंवर द्वारा एसोसिएशन के वर्ष भर के कार्यो का लेखा-जोखा तैयार कर मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इसे प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने चुनाव कमेटी चेयरमैन विनोद तंवर को के समक्ष रखते हुए उन्हें चार्ज सौंपा।
सत्यजीत पिलानिया ने कहा कि वे चार वर्ष चार महीने लगातार प्रधान रहे और इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के हित की सोच रखते हुए पूरी पारदर्शिता एवं निष्ठा से कार्य किया। इस कार्य में जिला बार के पदाधिकारियों ने उनका पूर्ण सहयोग दिया। जिसके लिए वे उनका आभार जताते है।
विज्ञापन
पिलानिया ने कहा कि वे बार की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को नए प्रधान के चयन तक पूरी जिम्मेवारी के साथ निभाएंगे। वे आगामी 28 फरवरी को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता से संपन्न करवाने का कार्य करेंगे। ताकि अधिवक्ताओं के हित एवं उत्थान के लिए भविष्य में होने वाले कार्य भी मजबूती से किए जा सकें। इस मौके पर उपप्रधान रवि राय, ऑडिटर रविंद्र ग्रेवाल, संयुक्त सचिव राकेश पंवार, को-चेयरमैन चरण सिंह दहिया, आरओ विकास बुड़ानिया मौजूद रहे।