फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Groom tested HIV positive in Bhiwani: PGI team took him to Rohtak, wedding procession returned empty handed

भिवानी में HIV पॉजिटिव निकला दूल्हा: रोहतक लेकर गई पीजीआई की टीम, बैरंग लौटी बारात; दुल्हन पक्ष का आरोप

Sat, 30 Nov 2024 10:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Updated Sat, 30 Nov 2024 10:23 AM IST
सार

दुल्हन पक्ष को दुल्हे के एचआईवी पॉजिटिव की कोई जानकारी पहले नहीं दी गई थी। यही वजह थी कि तय समय पर शादी का मुहूर्त में विवाह की सभी रस्मे पूरी कराने की तैयारियां  चल रही थी। ऐन वक्त पर पीजीआई की टीम ने जब दुल्हे को शादी से रोका तो इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लगी।

विज्ञापन
Groom tested HIV positive in Bhiwani: PGI team took him to Rohtak, wedding procession returned empty handed
गांव चांग में शादी के लिए लगाया गया टेंट। - फोटो : संवाद

विस्तार

शादी के मंडप में बैठने से पहले ही एचआईवी पॉजिटिव दुल्हे को रोहतक पीजीआई से आई चिकित्सकों की टीम अपने साथ ले गई। जिसके बाद देर रात को ही बारात भी बिना दुल्हन लिए बैरंग लौट गई। ये वाक्या भिवानी जिले के गांव चांग में वीरवार देर शाम को हुआ। जब महम क्षेत्र के किशनगढ़ गांव से बारात गांव चांग में आई थी। फिलहाल लड़की के परिजनों ने मामले की शिकायत सदर पुलिस थाना में दी है। जिस पर पुलिस इस संबंध में कार्रवाई करने में जुटी है।

विज्ञापन


गांव चांग निवासी एक व्यक्ति की 20 वर्षीय बेटी का करीब पांच माह पहले महम क्षेत्र के गांव किशनगढ़ में एक युवक से रिश्ता तय हुआ था। लड़का कौशल रोजगार निगम के तहत काम कर रहा है। वीरवार को लड़की की शादी के लिए गांव चांग में बारात शाम साढ़े छह बजे पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों के लिए टैंट में खाना चल रहा था। दुल्हन के घर पर मंडप भी सज चुका था और फेरों की तैयारियां की जा रही थी।
विज्ञापन


ठीक उसी वक्त गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एमओ डॉ नरवीर हुड्डा के साथ रोहतक पीजीआई की एक टीम गांव चांग में शादी समारोह स्थल पर पहुंची। जहां दुल्हे को एचआईवी पॉजिटिव मिलने पर उसे साथ ले गई। जब लड़की पक्ष को इसकी भनक लगी तो सभी स्तब्ध रह गए। दुल्हन पक्ष के लोगों की शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई वहीं टैंट के अंदर चल रहे खाना स्थल पर भी इसकी सूचना पहुंची तो बारात में आए लोग भी खिसकने लगे। लड़की पक्ष ने डॅॉयल 112 पर फोन पर पुलिस बुलाई। जिसके बाद मामला सदर पुलिस थाना में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन




लड़की के परिजनों को नहीं दी गई थी लड़के के एचआईवी पॉजिटिव की जानकारी
दुल्हन पक्ष को दुल्हे के एचआईवी पॉजिटिव की कोई जानकारी पहले नहीं दी गई थी। यही वजह थी कि तय समय पर शादी का मुहूर्त में विवाह की सभी रस्मे पूरी कराने की तैयारियां  चल रही थी। ऐन वक्त पर पीजीआई की टीम ने जब दुल्हे को शादी से रोका तो इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को लगी। जबकि पीजीआई की टीम ने पहले ही एचआईवी पॉजिटिव आए युवक को शादी से रोका था। लेकिन वह नहीं माना और जब शादी की सूचना टीम को मिली तो उसे रोकने खुद पीजीआई से टीम मौके पर ही पहुंच गई। 

अधिकारी के अनुसार
रोहतक पीजीआई से वीरवार को एक टीम आई गांव चांग में आई थी। मैं भी उस टीम के साथ शादी समारोह स्थल पर पहुंचा था। एचआईवी पॉजिटिव लड़के को शादी से रोका गया है। जिससे एक लड़की की जिंदगी तबाह होने से बचाया गया है। -डॉ नरवीर हुड्डा एमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांग।


गांव चांग में एक एचआईवी पॉजिटिव लड़के द्वारा शादी किए जाने की सूचना पुलिस के पास आई थी। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया है। लड़की के पिता की तरफ से शिकायत आई है। इस पर पुलिस दुल्हा पक्ष पर कार्रवाई कर रही है। -सुरेंद्र कुमार इंचार्ज गुजरानी पुलिस चौकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed