{"_id":"653573a2099fcc6f0c0bb514","slug":"the-girl-who-went-missing-at-night-was-found-after-a-few-hours-police-is-investigating-bhiwani-news-c-125-1-sknl1014-7614-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: रात को लापता हुई किशोरी कुछ घंटों बाद मिली, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: रात को लापता हुई किशोरी कुछ घंटों बाद मिली, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन
लोहारू। कस्बे से देर रात लापता हुई एक किशोरी पुलिस को सूचना मिलने के कुछ घंटों बाद ही बरामद कर ली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों की शिकायत पर किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी एक विवाहिता ने लोहारू थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी रात को लापता हो गई।
सूचना के बाद लोहारू थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और किशोरी की तलाश शुरू कर दी। कुछ घंटों बाद ही किशोरी की पुलिस ने तलाश कर ली। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि लापता किशोरी के मामले में कार्रवाई की जा रही है। बहरहाल किशोरी को बरामद कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद