{"_id":"676d882e691088bdc003491e","slug":"the-general-category-candidate-will-be-crowned-for-the-post-of-head-in-bawanikheda-municipality-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-127678-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बवानीखेड़ा नगर पालिका में प्रधान पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के सिर सजेगा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बवानीखेड़ा नगर पालिका में प्रधान पद के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी के सिर सजेगा ताज
Thu, 26 Dec 2024 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में स्थित नगर पालिका का साइन बोर्ड।
बवानीखेड़ा। कस्बे की नगर पालिका चुनाव के लिए पिछले दो सालों से कयास लगाए जा रहे थे कि अबकी बार भी पिछली बार की तरह अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति या जनजाति में से आएगा। लेकिन यह कयास धरे के धरे रह गए, क्योंकि वीरवार को हुए ड्रॉ में राज्य सरकार ने बवानीखेड़ा नगर पालिका प्रधान पद के लिए सामान्य जाति के लिए घोषित कर दिया है।
ज्ञात होगा कि नगर पालिका चुनाव में अबकी बार प्रधान पद पार्षद नहीं चुन पाएंगे जबकि आम नागरिक इस बार सीधे प्रधान पद का चुनाव करेंगे। वहीं दूसरी और कस्बे के लगभग 25 हजार वोट प्रधान पद का उम्मीदवार का चुनाव करेंगे। अबकी बार नगर पालिका प्रधान वही बनेगा जिसका 36 बिरादरी में मान सम्मान होगा।
देखने वाली बात यह है कि कस्बे में प्रधान पद के उम्मीदवार कई दिनों में बैठे हुए हैं। इसमें राजपूत समाज से छह, ब्राह्मण समाज से भी छह, जाट समाज में भी दो या तीन उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा सकते हैं। पिछले साल एक अन्य बात सामने निकल कर आई थी कि डेरा बाबा राम रूप के महंत बाबा गुमान दास व बाबा सोमवार पुरी कुटी के महंत कैलाश गिरि की आवाज भी चुनाव लड़ने की आई थी। नगर पालिका सचिव विनय कुमार ने बताया कि बवानीखेड़ा नगर पालिका प्रधान पद सामान्य वर्ग की श्रेणी में आने बारे सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कोई अधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
चर्चाओं के अनुसार शहर में प्रधान की पद की दौड़ पंकज महता, उमेश भारद्वाज, सुंदर अत्री, तरूण राठौड, अंकित डुमड़ा, गौसेवक सतपाल शर्मा, रामफल शर्मा, एडवोकेट संजय महता, सतबीर सिंह, जगदंबा महता, सुभाष तवंर, महाबीर अत्री, भारत कौशिक, निशिकांत, दिलबाग भाकर, धर्मेन्द्र बल्हारा, रीतू नाहड़िया, रामगोपाल सैनी, रघबीर गुर्जर, मढू गुर्जर, कर्ण ओड, दीपा राजपूत, हरजीत ओड, प्रेम ओड, विष्णु ओड, रमेश काजल, सोमबीर वाल्मीकि आदि नाम बताए जाते हैं। बताया जाता है कि अनारक्षित वर्ग में सीट आने से कोई भी श्रेणी का चुनाव लड़ सकता है। हालांकि वास्तविक उम्मीदवारों की सूची चुनावों की तिथि घोषित होने के बाद पता चल जाएगा। बता दें कि यह तो आने वाला समय ही बताया कि बाजी किसके हाथ लगती है।