फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The forest department aims to plant 165,000 saplings, and the DC has conveyed a message for saving the environment.

Bhiwani News: वन विभाग ने 1.65 लाख पौधे लगाने का रखा लक्ष्य, डीसी ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The forest department aims to plant 165,000 saplings, and the DC has conveyed a message for saving the environment.
जिला कारागार में पौधरोपण करते डीसी। 
भिवानी। वन विभाग की ओर से तीन लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से करीब 1.65 लाख पौधे किसानों को खेतों में लगाने के लिए दिए जाएंगे, जिनमें क्लोन का सफेदे होंगे। वहीं लड़कियों के स्कूलों के लिए विशेष तौर पर सहजन के पौधे वितरित किए जाएंगे, जिनके पत्तों और फलियों में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने वीरवार को एक पेड़ मां के नाम थीम पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत किसानों, आमजन और सामाजिक संस्थाओं को पौधे वितरित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना होगा। डीएफओ डॉ. राजेश वत्स ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला कारागार परिसर में चार हजार पौधे लगाए हैं। इस अवसर पर जेल अधीक्षक देवी दयाल, उप जेल अधीक्षक नरेश बूरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed