फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The first merit list for ITI admissions will be released today, and the fees can be submitted until July 22.

Bhiwani News: आईटीआई दाखिले की पहली मेरिट सूची आज होगी जारी, 22 जुलाई तक जमा होगी फीस

Thu, 16 Jul 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Jul 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The first merit list for ITI admissions will be released today, and the fees can be submitted until July 22.
कैरू। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के दाखिलों के लिए पहली मेरिट कम सीट अलाटमेंट सूची 17 जुलाई को जारी की जाएगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से जारी सूची में शामिल विद्यार्थियों को 22 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन करवाकर फीस जमा कर सीट सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

आईटीआई देवराला में दाखिले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दस्तावेज जांच और दाखिला प्रक्रिया के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है। इसके अलावा हेल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है जहां अनुदेशक विद्यार्थियों की सहायता करेंगे।
विज्ञापन

आईटीआई देवराला में इस बार तीन ट्रेडों में दाखिले होंगे। इनमें कोपा ट्रेड में 20 सीट, सिलाई-कढ़ाई ट्रेड में 24 सीट और इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक ट्रेड में 24 सीट उपलब्ध हैं। अगले सत्र में वायरमैन ट्रेड के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई के लिपिक विकास कुमार ने बताया कि मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाएगा। विद्यार्थी पोर्टल से अलाटमेंट लेटर डाउनलोड कर एडमिट कार्ड व आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में पहुंचकर सत्यापन करवाएं और निर्धारित समय में फीस जमा करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में दाखिला नहीं लेने वाले विद्यार्थियों की सीट दूसरे पात्र विद्यार्थियों को दी जा सकती है।

दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 10वीं या 12वीं की अंकतालिका, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed