Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The festive spirit has slowed down the market, with traffic jams and e-rickshaws adding to the woes.

Bhiwani News: त्योहारों की रौनक में थमी बाजार की रफ्तार, जाम और ई-रिक्शा ने बढ़ाई मुश्किलें

Sat, 04 Oct 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The festive spirit has slowed down the market, with traffic jams and e-rickshaws adding to the woes.
शहर के घंटाघर बाजार में दौड़ रहे ई रिक्शा व अन्य वाहन। 
भिवानी। त्योहार के नजदीक आते ही शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। बाजारों में बिना रोक-टोक ई-रिक्शा प्रवेश कर रही हैं जिससे जाम की स्थिति बन रही है। फुटपाथों पर दुकानदारों की स्टॉल सजने से पैदल चलने वालों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

भिवानी शहर के बाजारों में यातायात पुलिस की ओर से नाके लगाकर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक नो एंट्री लागू की गई है। प्रत्येक नाके पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। इसके बावजूद घंटाघर से सराय चौपटा, किरोड़ीमल मंदिर और जैन चौक क्षेत्र तक ई-रिक्शा आसानी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड पर ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ठहराव की जगहें पहले से ही निर्धारित हैं। लेकिन चालक चार किलोमीटर का चक्कर लगाने के बजाय बाजार के अंदर से केवल एक किलोमीटर का सफर तय कर दादरी गेट तक सवारियां छोड़ रहे हैं। मुख्य बाजार होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए आ रहे हैं। भीड़ की वजह से पैदल चलने वालों को दिक्कत हो रही है और ई-रिक्शा व दोपहिया वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हांसी गेट से घंटाघर की तरफ सरकुलर रोड पर मनमर्जी से खड़े किए जा रहे वाहन
हांसी गेट से घंटाघर की ओर आने वाले सरकुलर रोड पर वाहन चालक मनमर्जी से अपनी गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर रहे हैं। इस रास्ते पर पार्किंग की सुविधा नहीं होने के बावजूद लोग वाहन वहीं खड़े कर बैंक या डाकघर में काम के लिए चले जाते हैं। इसके अलावा जूस कार्नर और लस्सी पीने के लिए आने वाले लोग भी अपनी गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी कर दुकानों में चले जाते हैं। यहां यातायात पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति के कारण इस रास्ते से आने वाले वाहन प्रभावित होते हैं। केवल 300 मीटर का सफर तय करने में भी वाहन चालक जाम में लगभग 20 मिनट फंस जाते हैं।



शहर के बाजारों में नो एंट्री लगाई गई है। कुछ जगहों पर ही ई-रिक्शा को जाने दिया जा रहा है। लेकिन त्योहार के नजदीक आने पर इनका प्रवेश भी बंद करा दिया जाएगा। केवल पैदल चलने वालों को ही बाजार में जाने दिया जाएगा। यातायात पुलिस कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने में लगे हैं। – सुरेश कुमार, एसएचओ जिला यातायात पुलिस थाना भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed