{"_id":"67c4a15b5be88be9b609d431","slug":"the-fate-of-36-councillor-candidates-of-13-wards-is-captured-in-evm-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-130789-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: लोहारू में अध्यक्ष पद के 17 और 13 वार्डों के 36 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: लोहारू में अध्यक्ष पद के 17 और 13 वार्डों के 36 पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद
Sun, 02 Mar 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
लोहारू में परिवार के साथ मतदान करने जाती बुजुर्ग महिला।
लोहारू। लोहारू नगरपालिका के प्रधान सहित 13 वार्डों के पार्षद पद के लिए रविवार को मतदान हुआ। देर शाम तक सभी 14 वार्डों में 78.73 फीसदी मतदान दर्ज किया गया जबकि वार्ड दो दो में सर्वाधिक 88.83 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार सभी पोलिंग बूथों पर मॉकपोल के बाद आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई। लगभग सभी बूथों पर मतदान की गति औसत रही लेकिन दोपहर तीन बजे बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी।
लोहारू क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 11,077 मतदाताओं में से 9.72 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल किया। सुबह 10 बजे तक 15.35 फीसदी, सुबह 11 बजे तक 24.59 फीसदी, दोपहर 12 बजे तक 32.59 फीसदी, दोपहर एक बजे तक 41.21 फीसदी, दो बजे तक 49.91 फीसदी, तीन बजे तक 58.92 फीसदी, चार बजे तक 65.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। शाम पांच बजे तक 73.82 फीसदी मतदान हुआ। शाम छह बजे तक 79.3 फीसदी मतदान दर्ज किया।
इन चुनावों को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की थी। निर्वाचन अधिकारी मनोज दलाल ने सुबह सभी बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान अधिकारियों और उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं को आवश्यक हिदायतें दीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वार्डवार मतदान का प्रतिशत
शहर के वार्ड एक में 85.95 फीसदी, वार्ड दो में 88.83 फीसदी, वार्ड तीन में 88 फीसदी, वार्ड चार में निर्विरोध पार्षद चुने जाने के कारण यहां केवल प्रधान पद के लिए मतदान किया गया। कुल 78.64 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वार्ड पांच में 77.59 फीसदी, वार्ड छह में 76.47 फीसदी, वार्ड सात में 75.91 फीसदी, वार्ड आठ में 78.07 फीसदी, वार्ड नौ में 72.74 फीसदी, वार्ड 10 में 86.76 फीसदी, वार्ड 11 में 80.97 फीसदी, वार्ड 12 में 71.63 फीसदी, वार्ड में 13 में 69.94 फीसदी और वार्ड 14 में 85.56 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।
ये उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में
नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए रामभगत सोलंकी, पवन कुमार, राजकुमार, प्रदीप कुमार बंटी, प्रदीप सैनी, सुरेश सिंह, देवी सिंह सोनी, कमल किशोर, महेश गांधी, सुभाष पुत्र ताराचंद, रजत खुराना, संजय खंडेलवाल, सुभाष चंद्र पुत्र बहादुर सैनी, मंजीत, राम सिंह, महेंद्र सिंह, रामप्रकाश चुनाव मैदान में थे। वार्ड एक से ममता, सरोज कुमारी, पूजा, वार्ड दो से सुनील सोलंकी, रमन और वार्ड तीन से सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार सैनी प्रत्याशी हैं। वार्ड चार से केवल महेश गांधी निर्विरोध पार्षद चुने गए। वार्ड पांच से किरण कुमारी, संजू कुमारी, वार्ड छह से प्रीति, पूजा, मोना देवी, वार्ड सात से सुमेर सिंह, सुदेश, अशोक कुमार, वार्ड आठ से संतलाल, ममता बाई, वार्ड नौ से रवि अग्रवाल, सुनील कुमार, नवीन, चेतन गोयल, वार्ड 10 से संदीप, जय सिंह, मनोज कुमार, वार्ड 11 से रूबी, पूजा सैनी, आशा, वार्ड 12 से दिव्या सैनी, ज्योति सैनी, वार्ड 13 से सुशील कुमार, महेंद्र सिंह, अजय शर्मा, रिकी और वार्ड 14 से वीर सिंह, अंतर सिंह, रामप्रकाश चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे हैं। इनकी किस्मत रविवार को ईवीएम में कैद हो गई। अब 12 मार्च को चुनावों का परिणाम घोषित होगा।