फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The fate of 10 candidates for four posts including the head in the District Bar will be decided today.

Bhiwani News: जिला बार में प्रधान सहित चार पदों पर 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Thu, 27 Feb 2025 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The fate of 10 candidates for four posts including the head in the District Bar will be decided today.
चुनाव को लेकर कमेटी सदस्यों को दिशा निर्देश देते चेयरमैन एडवोकेट विनोद तंवर व अन्य। 
भिवानी। जिला बार एसोसिएशन में प्रधान सहित चार पदों पर 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शुक्रवार शाम तक हो जाएगा। शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक जिला बार सभागार में मतदान कराया जाएगा। इसके बाद शाम साढ़े छह बजे तक चुनावी नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बार चुनावों को लेकर वीरवार को चुनाव कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट विनोद तंवर, को चेयरमैन एडवोकेट चरणजीत दहिया व चुनाव अधिकारी एडवोकेट विकास गुडानिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान स्थल व प्रत्याशियों को आवंटित की गई जगह का भी मुआयना किया। इस संबंध में चुनाव कमेटी सदस्यों को व्यवस्था बनाए जाने संबंधी दिशा निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

करीब महीने भर से जिला बार चुनाव को लेकर सरगर्मियां बनी हैं। इस बीच चुनाव से पहले वीरवार को भी अधिवक्ताओं का जनसंपर्क अंतिम चरण में भी जारी रहा। अधिवक्ताओं की टोलियां अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में दिनभर घूमकर वोट की अपील करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह बार सभागार में मतदान सुबह नौ बजे से आरंभ हो जाएगा। शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके बाद किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। वहीं पर मतगणना का काम कराया जाएगा। शाम तक सभी पदों पर नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे।
बता दें कि तीन पदों पर पहले से ही निर्विरोध प्रत्याशियों का बनना तय हो चुका है। सबसे अधिक जिला बार प्रधान और सचिव पद पर टक्कर बनी है। हालांकि अन्य पदों पर भी प्रत्याशी अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं। बार चुनाव में 1605 मतदाता ही मतदान के लिए पात्र हैं। अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन या फिर पंजाब एवं हरियाणा की बार काउंसिल द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र को दिखाकर मतदान कर सकेंगे।

ये प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे

जिला बार एसोसिएशन चुनाव में प्रधान पद की दौड़ में एडवोकेट हरेंद्र सिंह भालोठिया और संदीप सिंह दोनों ही आमने-सामने हैं। तरह उप प्रधान पद के लिए एडवोकेट मुकेश अग्रोहिया, रेनूबाला सैनी चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें एडवोकेट संदीप, विनोद भारद्वाज, ज्योति तंवर, प्रिया लेघां शामिल हैं। कोषाध्यक्ष के लिए दो दावेदार एडवोकेट मनोज हजारी व एडवोकेट कंचन है।




ये निर्विरोध चुने गए

एडवोकेट सोने शर्मा संयुक्त सचिव, एडवोकेट कन्हैयालाल ऑडिटर और एडवोकेट नीर कैलाश को निर्विरोध लाइब्रेरियन चुना गया है। इनकी अधिकारिक घोषणा मतदान के बाद हो जाएगी। इन पदों के लिए केवल एक-एक ही आवेदन हुए थे। इसके बाद इनके सामने कोई टक्कर देने वाला नहीं होने की वजह से इन्हें निर्विरोध चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed