फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The evaluation centers are being closely monitored from the control room at the board headquarters.

Bhiwani News: बोर्ड मुख्यालय पर कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों पर रखी जा रही है पैनी नजर

Sat, 20 Apr 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 20 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The evaluation centers are being closely monitored from the control room at the board headquarters.
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य प्रदेशभर में विभिन्न मूल्यांकन केंद्रों पर सुचारु रूप से चल रहा है। इसके लिए बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम से बोर्ड के अधिकारी मूल्यांकन केंद्रों पर पैनी निगाहें बनाए हुए हैं।यह बात बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य से संबंधित सभी प्रकार की व्यवस्था करने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश विद्यालय मुखियाओं को दिए जा चुके हैं। उप सचिव एवं सहायक सचिव स्तर के अधिकारियों के विशेष उड़नदस्ते द्वारा निरीक्षण भी किया जा रहा है। डॉ. यादव ने बताया कि प्रत्येक मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड से एक-एक अधिकारी को ऑब्जर्वर के रूप में पूरे समय के लिए नियुक्त किया है। जिला झज्जर के सनराइज हाई स्कूल पर नियुक्त बोर्ड ऑब्जर्वर ने दूरभाष के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम को सूचित किया कि इस मूल्यांकन केंद्र पर कुछ विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या निर्धारित संख्या से अधिक आ गई है। इस पर बोर्ड अध्यक्ष द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए स्वयं मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया तथा सीनियर सेकेंडरी कक्षा के दो विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए नए मूल्यांकन केंद्र न्यूटन हाई स्कूल झज्जर में स्थापित करते हुए शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बोर्ड अध्यक्ष स्वयं भी मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मूल्यांकन केंद्र आर्य कन्या विद्यालय भिवानी पर नियुक्त मुख्य परीक्षक अत्तर सिंह मलिक को केंद्र पर अपना कार्य करने के बजाय अन्य परीक्षकों को भड़काने एवं अव्यवस्था फैलाने के चलते 16 अप्रैल को कार्यभार मुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड चेयरमैन की ओर से दिया गया बयान उनकी बौखलाहट
हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने बताया कि 12वीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के अंकन कार्य में प्रवक्ताओं द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए हसला के पदाधिकारियों ने झज्जर व रेवाड़ी जिले के अंकन केंद्रों का अवलोकन किया था। बोर्ड चेयरमैन वीपी यादव द्वारा दिया गया बयान उनकी बौखलाहट दिखाता है। अंकन कार्य की जिन अव्यवस्थाओं के बारे में बताया गया है वे न केवल किसी एक मार्किंग सेंटर पर बल्कि हरियाणा के लगभग सभी मार्किंग सेंटर पर सामने आ रही है। हसला संगठन परीक्षा संचालन एवं अंकन कार्य में बोर्ड का रचनात्मक सहयोग करता रहा है और संगठन के सामने आने वाली समस्याओं और अव्यवस्थाओं को हमेशा उठता रहा है और आगे भी उठाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed