फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The Education Board will organize a training program on cultured education and natural farming on 21st

Bhiwani News: शिक्षा बोर्ड में 21 को संस्कार युक्त शिक्षा व प्राकृतिक खेती पर होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

Thu, 16 Apr 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The Education Board will organize a training program on cultured education and natural farming on 21st
बोर्ड परिसर में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा व अन्य।  - फोटो : 1
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में 21 अप्रैल को संस्कार युक्त शिक्षा एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिक्षकों और पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। यह जानकारी बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और आसपास के पंचायत सदस्यों को प्राकृतिक खेती की मुहिम से जोड़ने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। शिक्षा बोर्ड में इस अवसर पर वर्कशॉप, सेमिनार और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने और संस्कार युक्त शिक्षा के उद्देश्य से हरियाणा में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बोर्ड अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम स्थल का दौरा
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने 21 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर बोर्ड परिसर में स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस दिन बोर्ड परिसर में रह रहे 250 परिवार भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रत्येक परिवार को दो-दो गमले दिए जाएंगे जिनमें वे प्राकृतिक खेती पद्धति से दो पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र से आएगी टीम
प्राकृतिक खेती के इस अभियान की शुरुआत एक प्रतीकात्मक पहल के रूप में की जाएगी। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने के लिए कुरुक्षेत्र से विशेषज्ञों की टीम आएगी जो जैविक खाद और मिट्टी के उचित अनुपात के बारे में जानकारी देगी। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि खेतों में प्राकृतिक खेती के तहत किस प्रकार जैविक खाद और मिट्टी का संतुलन बनाए रखकर मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed