फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The driver got confused after getting diesel worth Rs 28700 in the car.

गाड़ी में 28700 रुपये का डीजल डलवाकर रफूचक्कर हुआ चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The driver got confused after getting diesel worth Rs 28700 in the car.
भिवानी। गुजरानी मोड़ स्थित देव फिलिंग स्टेशन पर एक गाड़ी में आए व्यक्ति ने टंकी और कैन में 28700 रुपये का तेल डलवाया और फिर गाड़ी में बैठकर भाग गया। गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट भी नहीं थी, वहीं आगे लिखे नंबर भी आधे अधूरे ही सेल्समैन समझ पाया, जबकि पंप पर लगे सीसीटीवी भी बंदरों ने तोड़ रखे थे। तेल डलवाकर भागे व्यक्ति के बारे में सदर पुलिस थाना में शिकायत दी। जिस पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में ढाणी माहू निवासी अशोक ने बताया कि गुजरानी मोड़ स्थित देव फिलिंग स्टेशन पर वह बतौर सेल्समैन काम करता है। वीरवार शाम करीब पौने नौ बजे एक बोलेरो गाड़ी पेट्रोल पंप पर आई और गाड़ी चालक ने टंकी फुल कराई और फिर कैनी में भी तेल डलवा लिया। गाड़ी चालक ने 28700 रुपये का तेल डलवाने के बाद कहा कि कार्ड मशीन ले आ पेमेंट कर देता हूं। जब सेल्समैन ने कहा कि कार्ड मशीन खराब है तो उसने कहा कि पैसे गाड़ी में रखे हैं। इसी दौरान वह गाड़ी में बैठ स्टार्ट कर अपनी गाड़ी भगा ले गया। गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। जबकि आगे के नंबर भी आधे अधूरे ही समझ पाया। उसने बताया कि पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंदरों ने तोड़ डाले हैं। सदर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed