फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The dome and umbrella of the 235-year-old Nandram Katla Bada Temple were demolished.

Bhiwani News: 235 साल पुराने नंदराम कटला बड़ा मंदिर का गुंबद और छतरी को तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The dome and umbrella of the 235-year-old Nandram Katla Bada Temple were demolished.
शहर के नंदराम कटला में बड़ा मंदिर तोड़ने के दौरान खड़ी जेसीबी। 
भिवानी। शहर के चंदू भारतीयान गली में स्थित करीब 235 साल पुराने नंदराम कटला परिवार के बड़ा मंदिर को नाजायज तोड़े जाने के बाद शहर थाना पुलिस ने ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करने पर प्राथमिकी दर्ज की है। मंदिर के अंदर गुंबद और पूर्वजों की समाधि पर बनी छतरियों को भी तोड़ा गया है। हालांकि पुलिस ने 15 दिसंबर को ही मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन

नंदराम कटला के वंशज स्वामी सिद्ध स्वरूप, संजय गुप्ता, विनोद कुमार व अन्य ने आरोप लगाया कि मंदिर का कुछ हिस्सा एक व्यक्ति ने नाजायज कब्जा करने की नीयत से तोड़ डाला। आरोपी ने जेसीबी से मंदिर की छतरी और गुंबद तक तोड़ डाले। शिकायत में बताया कि करीब पांच हजार वर्गगज में सेठ नंदराम कटले वाले ने 1790 में मंदिर का निर्माण करवाया था। शहर थाने के एसएचओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जैसे भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पानी में तैरने वाला पत्थर शोधार्थियों का आकर्षण केंद्र
मंदिर के अंदर पानी में तैरने वाला अनूठा पत्थर भी मौजूद है जिसे दिवाली पर पूजन के लिए निकाला जाता है। पीएचडी के शोधार्थी इस पर अध्ययन करते रहे हैं। मंदिर परिसर करीब पांच हजार वर्ग गज में फैला है। इसके अंदर कई छतरियां बनी हैं जिनके नीचे वंशजों की समाधियां स्थित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed