फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The doctor at Kairu CHC is on leave, treatment is via deputation

Bhiwani News: कैरू सीएचसी में चिकित्सक छुट्टी पर, इलाज डेपुटेशन के सहारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The doctor at Kairu CHC is on leave, treatment is via deputation
कैरू का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। 
कैरू। कैरू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार अस्पताल भवन में आधारभूत सुविधाएं तो हैं, लेकिन डॉक्टरों की स्थायी नियुक्ति नहीं होने से मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों और मांगों के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यहां एमओ और एसएमओ के पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


सेवानिवृत्ति के करीब चिकित्सक छुट्टी पर गए
कैरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्तमान में तैनात चिकित्सक डॉ. कृष्ण सेवानिवृत्ति के निकट हैं और उन्होंने अवकाश ले रखा है। ऐसे में तोशाम सीएचसी से डॉ. सुधीर को 14 दिनों के लिए अस्थायी तौर पर डेपुटेशन पर भेजा गया है। हैरानी की बात यह है कि कैरू सीएचसी में चिकित्सकों के पद स्वीकृत तो हैं, लेकिन अब तक किसी की स्थायी नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पताल में महंगा इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन



कैरू के सरपंच सुंदरपाल, सुभाष रंगा सरपंच प्रतिनिधि, भवानी तवर, रमेश कुमार, पंकज देवराला, सतीस वर्मा खापड़बास, कृष्ण सरपंच प्रतिनिधि खापड़बास, लक्ष्मी पंच देवराला, सत्यनारायण ने बताया कि कैरू सीएचसी में चिकित्सकों की कमी है, जिस कारण न केवल कैरू बल्कि क्षेत्र के गांवों के लोगों को भी परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की कमी के कारण अस्पताल की ओपीडी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------------------------
इलाज नहीं, रेफर ही सहारा
सीएचसी में जीवनरक्षक सुविधाओं का अभाव है। नतीजतन, गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा और गरीब व श्रमिक वर्ग निजी अस्पतालों की महंगी सेवाओं के लिए विवश हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सुविधाओं का दावा कर रहा है लेकिन यहां इलाल नहीं रेफर ही सहारा है।

वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed