{"_id":"643ef23bd3d374158b01ffb7","slug":"the-district-was-given-a-target-of-seven-thousand-acres-for-summer-moong-bhiwani-news-c-21-1-109896-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: ग्रीष्मकालीन मूंग का जिले को सात हजार एकड़ का लक्ष्य दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: ग्रीष्मकालीन मूंग का जिले को सात हजार एकड़ का लक्ष्य दिया
विज्ञापन
बहल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन मूंग का जिले को सात हजार एकड़ का लक्ष्य दिया है। विभाग द्वारा यह ग्रीष्मकालीन मूंग 75 प्रतिशत अनुदान पर जिले के किसानों को दिया जाना है।
फसल विविधीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन मूंग अनुदान पर देने का प्रावधान किया है। मूंग की फसल की बिजाई करके किसान भूमि की उपजाऊ शक्ति को भी बढ़ा सकते हैं और पानी की भी बचत की जा सकती है। इसके अतिरिक्त हरियाणा बीज विकास निगम के माध्यम से किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान पर ग्रीन मैन्यूरिंग को बढ़ावा देने के लिए ऊंचा बीज दिया जाना है जिसमें जिला भिवानी को हजारों एकड़ का लक्ष्य दिया गया है।
कृषि उपनिदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज व डेंचा बीज प्राप्त करने के लिए किसान को एमएफएफबी पोर्टल पर 24 अप्रैल 2023 तक पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण करवाने उपरांत किसान अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, किसान कार्ड) सहित हरियाणा बीज विकास निगम के कार्यालय से बीज प्राप्त कर सकता है। एक किसान को अधिकतम 3 एकड़ के लिए मूंग बीज व 10 एकड़ के लिए डेंचा बीज अनुदान पर दिया जा सकता है। उन्होंने जिला के सभी किसानों को अपील की कि वह ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं।