फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The district jumped four places to reach fourth place.

Bhiwani News: चार पायदान की छलाग लगा चौथे स्थान पर पहुंचा जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The district jumped four places to reach fourth place.
छात्रा को स्नेहा को मिठाई ​खिलाकर खुशी जताते परिजन।
भिवानी। पिछले पांच साल में भिवानी का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सबसे बेहतर रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में भिवानी जिला प्रदेशभर में चौथे पायदान पर रहा। जिले ने पिछले साल की तुलना में चार पायदान की छलांग लगाई है। वहीं इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले 0.41 फीसदी अधिक विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं।
विज्ञापन

भिवानी जिले में 14,223 परीक्षार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 12,678 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 1205 परीक्षार्थियों का री-अपीयर आया है। वहीं 340 परीक्षार्थी फेल हो गए। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 89.14 फीसदी रहा जो पिछले पांच वर्षों के मुकाबले बेहतर माना जा रहा है। मंगलवार शाम चार बजे बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई।
विज्ञापन

विद्यालयों में विद्यार्थियों ने सफलता का जश्न मनाया। स्कूली शिक्षा की अंतिम कक्षा पास करने की खुशी और कॉलेज जीवन में कदम रखने की जिज्ञासा विद्यार्थियों के चेहरों पर साफ दिखाई दी। स्कूल प्रबंधन की ओर से भी विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया और उन्हें सफलता की बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी का परीक्षा परिणाम
वर्ष- पास फीसदी नतीजा

2022- 87.08

2023- 82.26

2024- 87.81

2025- 88.73

2026- 89.14

बोर्ड की वेबसाइट चार घंटे तक रही ठप
भिवानी 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यार्थियों का दबाव अचानक बढ़ गया। इसके चलते बोर्ड की वेबसाइट करीब चार घंटे तक ठप रही। विद्यार्थियों को मोबाइल फोन पर भी परिणाम देखने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद कॉमन सर्विस सेंटरों पर विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि वहां भी वेबसाइट धीमी गति से चलती रही और रिजल्ट देखने में दिक्कत आई। विद्यालय अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन कर परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम और जन्म तिथि भरकर परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना अनुक्रमांक और जन्म तिथि दर्ज कर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

मां के स्नेह और पिता की मेहनत ने स्नेहा को बनाया जिला टॉपर
जिले में प्रथम और प्रदेश में संकाय में तीसरे स्थान पर रही छात्रा, सीए बनने का सपना
भिवानी। कोयल की कोख से जन्मी और बलवान की बेटी स्नेहा ने 12वीं कक्षा में जिलेभर में टॉप कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। स्नेहा न केवल जिले में प्रथम रहीं बल्कि प्रदेश में भी वाणिज्य संकाय में तीसरे स्थान पर रही है। स्नेहा का सपना सीए बनने का है जिसके लिए वह अभी से तैयारी कर रही हैं।आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिरान की छात्रा स्नेहा ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। पिता बलवान की मेहनत और मां कोयल के स्नेह ने स्नेहा को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दो भाई-बहनों में बड़ी स्नेहा अब सीए की तैयारी करेंगी और परिवार का नाम रोशन करना चाहती हैं। उसका छोटा भाई नितिन दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।

स्नेहा के पिता बलवान हिसार में प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता कोयल गृहिणी हैं। स्नेहा रोजाना करीब छह से आठ घंटे तक पढ़ाई करती थी। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने छात्रा स्नेहा को शानदार सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed