फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The department is offering incentives to promote dairy cattle

Bhiwani News: दुधारू पशुओं को बढ़ावा देने के लिए विभाग दे रहा प्रोत्साहन राशि

Wed, 03 Dec 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 03 Dec 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
The department is offering incentives to promote dairy cattle
तोशाम। एसडीएम रवि मीणा (आईएएस) ने बताया कि सरकार की ओर से दुधारू पशुओं को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

तोशाम उपमंडल के 13 राजकीय पशु चिकित्सालयों में मुर्राह नस्ल की भैंस, हरियाणा एवं साहीवाल नस्ल की गायों के दूध उत्पादन का आकलन किया गया है। अब तक 59 पशु इस प्रक्रिया में सफल घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें 32 गाय और 27 भैंस शामिल हैं। योजना के तहत पशुपालकों को उच्च दूध उत्पादन वाले पशुओं पर 15 हजार से 40 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि मुर्राह नस्ल की भैंसों के लिए 18–22 किलोग्राम प्रति दिन दूध पर 20 हजार, 22–25 किलोग्राम पर 30 हजार और 25 किलोग्राम से अधिक दूध पर 40 हजार रुपये की राशि दी जाती है। इसी प्रकार, हरियाणा नस्ल की गायों को 8–10 किलोग्राम दूध पर 15 हजार, 10–12 किलोग्राम पर 20 हजार और 12 किलोग्राम से अधिक दूध पर 25 हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप मिलते हैं। साहीवाल नस्ल की गायों के लिए भी 10–12 किलोग्राम पर 15 हजार, 12–15 किलोग्राम पर 20 हजार और 15 किलोग्राम से अधिक दूध पर 25 हजार रुपये का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द जारी की जाएगी प्रोत्साहन राशि
पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि तोशाम, सागवान, रिवासा, बजीना, ढाणी माहू, खरकड़ी माखवान, पटौदी, संडवा, ईशरवाल, मंढान, मिरान, कैरू, आलमपुर, कतवार, दरियापुर, और गारनपुरा कलां सहित कई गांवों की गाय-भैंसें दूध रिकॉर्डिंग में सफल रही हैं। इन पशुओं को जल्द ही प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण नस्लों को बढ़ावा देने और पशुधन के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed