फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The death of the worker who landed in the sewer for cleaning, the family created a ruckus

सीवर में सफाई के लिए उतर कर्मी की मौत, बिफरे परिजनों ने किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The death of the worker who landed in the sewer for cleaning, the family created a ruckus
तोशाम (भिवानी)। बवानीखेड़ा में वीरवार को सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए मैनहोल में उतरे सफाई कर्मी सुनील (31) की जहरीली गैस की चपेट में आकर मौत हो गई। उसकी मौत से लोगों में गुस्सा बढ़ गया। मृतक के परिजनों ने 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर धरना शुरू कर किया। कार्यकारी अभियंता ने लोगों को सहयोग राशि व सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया। वादे पर लोगों ने धरना खत्म कर दिया। इसके उपरांत परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर दाह संस्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

वीरवार को बवानीखेड़ा में सीवरेज प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए मेनहोल में उतरे ठेकेदार के दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे, जिनको गंभीर हालत में बवानीखेड़ा के सामान्य हालत में ले जाया गया था। वहां से परिजन हिसार ले गए। घटना वीरवार सुबह 11 बजे की है। सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने के लिए ठेकेदार की मौजूदगी में मजदूर सुनील व मुकेश दोनों लगे हुए थे। परिजनों ने बताया कि मुकेश प्लग बदलने के लिए मेनहोल के अंदर गया, जहां जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया। तोशाम निवासी सुनील उक्त मजदूर को बचाने के लिए मेनहोल के अंदर गया तो वह भी बच नहीं पाया। मौके पर मौजूद ठेकेदार ने दोनों को लोगों के सहयोग से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। हालात गंभीर होने के कारण सुनील को रेफर कर दिया गया। तोशाम निवासी सुनील ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मुकेश की हालात ठीक बताई जा रही है। नाराज परिजनों ने कार्यकारी अभियंता तोशाम कार्यालय के सामने शुक्रवार को एक बजे 50 लाख मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर मृतक के परिजनों ने धरना खत्म कर दिया। धरने में स्टेट उपप्रधान धर्मबीर सिंह, जिला प्रधान सूरजभान, धर्मबीर सिंह निगानां, मदन, सुरेश पहिवाल, संजय पंच, प्रवीण बागडी, संदीप पहिवाल, प्रदीप दरोगा, सतीश चड्डा और कृष्ण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कास किट होती तो शायद नहीं होते हादसे का शिकार
जनस्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। वीरवार को बवानीखेडा में ठेकेदार द्वारा जनस्वास्थ्य विभाग के सीवर को दुरुस्त कराया जा रहा था, जिसको तोशाम निवासी सुनील और बिहार निवासी मुकेश उसको दुरुस्त करने में लगे हुए थे। दोनों के पास किट नहीं था, जिसके कारण दोनों को जहरीली गैस चढ़ गई। जहरीली गैस चढ़ने के कारण तोशाम निवासी सुनील की मौत हो गई व मुकेश का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा किट की उठाई मांग
जनकल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय तोशाम ने बताया कि किट की व्यवस्था होनी चाहिए। सुरक्षा के लिए जरूरी है। उच्चाधिकारियों से मिल ठेकेदार व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। इस मांग को लेकर तहसील, उपमंडल व जिला स्तर पर भी ज्ञापन देंगे।
किट में ऑक्सीजन सिलिंडर सहित अन्य सामग्री भी होती है
जो व्यक्ति सीवर की सफाई करता है, उनके लिए एक किट होती है। किट में पूरी ड्रेस, ऑक्सीजन सिलिंडर, बेल्ट, मास्क, हेलमेट सहित अन्य सामान होता है।
वर्जन:::
ये हादसा है
-इस बारे में बवानीखेड़ा के एसडीओ अमन ने बताया कि यह एक हादसा था। किसी के साथ भी हो सकता है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed