फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The dead body of the drowning person was also counted among the people who died in the road accident.

डूबने वाले के शव को भी सड़क हादसे में मरने वालों में गिना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the drowning person was also counted among the people who died in the road accident.
जाटू लोहारी सड़क हादसे में कार्रवाई करते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नागरिक अस्पताल में वीरवार रात को जाटूलुहारी में हुए सड़क हादसे की अफरातफरी में एक चूक हो गई। सड़क हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हुई थी, लेकिन एक डूबने वाले की गणना भी इसी में हो गई।
विज्ञापन

इसलिए रात को हादसे में चार लोगों की मौत बताई गई। शुक्रवार सुबह तक भी बवानीखेड़ा पुलिस चक्कर में पड़ी रही, क्योंकि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे, फिर भी उसे सड़क हादसों के मृतकों के साथ ही अस्पताल प्रशासन ने रखवा दिया। हालांकि पोस्टमार्टम के कागजात भी सड़क हादसों में मृतकों के साथ ही बवानीखेड़ा पुलिस ने तैयार तक करा दिए, जबकि उसकी शनाख्त का प्रयास पुलिस कर रही थी। शुकवार दोपहर को अचानक मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल के डेड हाउस पहुंचे तो सच्चाई खुली। इसके बाद तोशाम पुलिस ने शव के संबंध में आगामी कार्रवाई की।
विज्ञापन

हुआ यूं कि गांव मिरान निवासी 41 वर्षीय पवन वीरवार शाम को खेतों की तरफ गया था। सिवानी कैनाल में धड़वा हेड के समीप पानी में डूबे हुए पवन को ग्रामीणों ने देखा, जिसकी फोटो गांव के सोशल मीडिया पर फैल गई। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये ही परिजनों ने पवन को पहचान लिया। पहले परिजन उसे मिरान सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे जिला नागरिक अस्पताल भेजा गया। नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। ठीक इसी दौरान जाटूलुहारी का सड़क हादसा हो गया और घायलों की आपात विभाग में लाइन लग गई। इसी दौरान न तो चिकित्सकों ने कोई ध्यान दिया और न ही परिजनों को कोई सुध रही। इस वजह से चिकित्सकों ने संबंधित थाने में रुक्का ही नहीं भेजा। जिसकी वजह से यह स्थिति बनी और बवानीखेड़ा पुलिस को भी चक्कर में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन की मौत पर कार्रवाई
तोशाम पुलिस थाने के जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि पवन की सिवानी कैनाल में डूबने से मौत हुई है। मृतक के चचेरे भाई राजेंद्र के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले किया है। पवन गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करता था। मृतक चार बच्चों का पिता था। सड़क हादसे में मृतकों की वजह से उलझन बनी थी। अब इस संबंध में कार्रवाई की गई है।

हमने पहले ही बताया था हादसे में तीन की मौत हुई है
मैंने तो वीरवार को ही बता दिया था कि जाटूलुहारी सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष है, लेकिन डेड हाउस में चार शव रखे हुए थे। जिसे सड़क हादसे में ही अज्ञात मृतक माना जा रहा था। पुलिस इस हादसे के थोड़ी देर बाद ही मौके पर पहुंच गई थी और सभी घायलों के साथ पुलिस नागरिक अस्पताल भी आई थी। पूरे मामले में पुलिस अपनी निगरानी बनाए हुए थी, इसलिए ऐसी चूक होना संभव नहीं था, ये लापरवाही अस्पताल प्रशासन की रही है, इस वजह से परेशानी हुई। अब तोशाम पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
-हरिओम, एसएचओ बवानीखेड़ा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed