फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   The dead body of a married woman was found hanging from a noose in the courtyard

Bhiwani News: घर में बने चौबारे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 26 Jul 2024 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 26 Jul 2024 09:23 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from a noose in the courtyard
बहल (भिवानी)। सोरड़ा जदीद गांव में एक विवाहिता का शव उसके घर में बने चौबारे में लटका हुआ मिला। मृतका की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उसे एक नौ महीने का लड़का है। मृतका के परिजनों ने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामला वीरवार का है। बहल क्षेत्र के सोरड़ा जदीद गांव में विवाहिता ममता (20) का शव घर में बने चौबारे में लटका हुआ मिला। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनको घटना की सूचना सीधे नहीं दी गई। उनको घटना की जानकारी उनके किसी अन्य रिश्तेदार के मार्फत मिली।
विज्ञापन

मृतका के पिता दादरी के साहुवास गांव निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ममता की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले 20 जून 2022 को बहल क्षेत्र के सोरड़ा जदीद गांव में सचिन के साथ हुई थी। शादी के बाद करीब नौ महीने पहले उसे लड़का हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शादी में अपने सामर्थ्य से अधिक पैसे लगाकर बेटी को खुशी खुशी विदा किया था ताकि उसका विवाहित जीवन सुखमय रहे। लेकिन, ससुरालजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। परिजनों का आरोप है कि ससुरालजनों ने उनसे गाड़ी की भी मांग की। उनकी डिमांड पूरी नहीं किए जाने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा था।

परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुरालजनों ने उनको घटना की जानकारी नहीं दी। उन्होंने उनके एक रिश्तेदार के मार्फत उनको यह जानकारी मिली। जब वे सोरड़ा गांव पहुंचे तो उनकी बेटी का शव फंदे से लटका मिला। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद बहल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने शव का भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने बाद शव को शुक्रवार को उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मृतका के ससुर रणधीर, सास गजना, जेठ राजेश व पति सचिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



दो महीने पहले किया था दिसोठन कार्यक्रम

ममता की शादी के बाद उसे करीब नौ महीने पहले पुत्र की प्राप्ति हुई थी। दो माह पहले परिवार ने पुत्र होने की खुशी में दिसोठन कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में सभी लोगों ने हंसी खुशी शामिल होकर दपंती को पुत्र प्राप्ति की बधाई दी थी। लेकिन तब किसी को इस बात का आभास नहीं था कि यह खुशी ज्यादा दिन के लिए नहीं है। लोगों की माने तो परिवार में ऐसी कोई बात नहीं सुनी जिससे घर के सदस्य को इतना बड़ा कदम उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed